CG lok sabha election result 2024 : बिलासपुर सीट से बीजेपी के तोखन साहू 1 लाख 64 हजार 558 वोट से जीते

Deeksha Nandini Mehra | Jun 04, 2024, 15:15 IST
Share
CG lok sabha election result 2024 NEW
Bilaspur Lok Sabha Seat Election Result 2024

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने 8वीं बार बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू ने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 1 लाख 64 हजार 558 वोट हराया हैं। तोखन साहू को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं।

Bilaspur Lok Sabha Seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से भी बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। बिलासपुर से बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू ने बड़ी जीत दर्ज की है। साहू ने 1 लाख 64 हजार 558 वोट कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराया हैं। बीजेपी को बिलासपुर सीट से 8वीं बार जीत मिली है। तोखन साहू को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट 27 साल से बीजेपी के कब्जे में है। बिलासपुर लोकसभा सीट में हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी नए-नए प्रयोग करती रही है। आइए जानते हैं इस लोकसभा सीट का गणित ...।

छत्तीसगढ़ की कुल 11 लोकसभा सीटों में से एक बिलासपुर है। बिलासपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती है। 2023 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 8 सीटें- लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर और बेलतरा भाजपा के खाते में गई थी। कांग्रेस पार्टी के मस्तूरी और कोटा विधानसभा सीट पर विधायक है। बिलासपुर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 21,02,687 मतदाता हैं। इनमें से 13,61,871 ने वोटिंग की थी। बिलासपुर में वोटिंग परसेंट 64.77 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण


2024 लोकसभा चुनावों के लिए बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने तोखन साहू को टिकट दी थी। वे भाजपा किसान मोर्चा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 2019 में इस सीट पर जीत के आए थे। उनके विधानसभा में जाने के बाद तोखन साहू को चुनावी मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर सीट से देवेंद्र यादव को चुनावी टिकट दिया था। वे भिलाई नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार उन्हें लोकसभा में मौका दिया था।

साल जीत वोट मार्जिन

2024 तोखन साहू (बीजेपी) 1, 64, 558

2019 अरुण साव (भाजपा) 1,41,763

2014 लखन लाल साहू (भाजपा) 1,76,436

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 | बिलासपुर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम

Tags:
  • लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
  • बिलासपुर लोकसभा सीट
  • बिलासपुर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा