15-20 लग्जरी कारों का काफिला सड़कों पर दौड़ा,NH पर जाम लगाकर स्टंटबाजी,18 रईसजादे गिरफ्तार
Harrison Masih | Sept 19, 2025, 13:14 IST
bilaspur-masturi-highway-stunt-case-18-arrested the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-मस्तूरी हाईवे पर एक हैरान करने वाली घटना हुई। 15-20 लग्जरी कारों का काफिला सड़कों पर दौड़ा, जाम लगा और स्टंटबाजी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 18 युवकों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस कहानी के पीछे छुपा सच और भी चौंकाने वाला है…
Bilaspur-Masturi NH Stunt Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर बुधवार रात हाई-प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। शहर के रसूखदार युवकों ने 15-20 कारों का काफिला निकालकर न केवल सड़कों पर जाम लगाया बल्कि रील बनाने के लिए स्टंटबाजी भी की। इस दौरान कार की खिड़की पर बैठकर मस्ती करने और मोबाइल चलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
ये खबर भी पढ़ें... शादी में स्टंटबाजी बना काल! दूल्हे की गोद में मासूम ने तोड़ा दम
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 18 युवक अलग-अलग लग्जरी कारों में सवार होकर मस्तूरी के एक फार्महाउस जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में काफिला निकालकर उन्होंने स्टंटबाजी शुरू कर दी। कार की विंडो पर बैठकर मोबाइल से वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने के इरादे से युवकों ने सड़कों को जाम कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... Nagpur : डैम पर खड़े होकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, गई युवक की जान
जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी के फार्महाउस पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में शहर के युवकों को बुलाया गया था। फार्महाउस पर डीजे, शराब और कबाब के साथ जश्न चल रहा था। उसी पार्टी में शामिल होने के लिए हाईवे पर यह काफिला निकाला गया था।
हाईवे पर ट्रैफिक जाम की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची, टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी गाड़ियों को रुकवाकर चेकिंग की और कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया। कुल 18 युवकों को पकड़ा गया और सभी कारों को जब्त कर लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... चलती कार में स्टंटबाजी... लड़कों के साथ लड़कियां भी आईं नजर, वीडियो वायरल
एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी कारों को जब्त किया गया है और 18 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के युवाओं का रतलाम में हुड़दंग और स्टंटबाजी, पुलिस ने कारें जब्त कर क्रेन से निकाला जुलूस
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किस तरह रसूखदारों के बिगड़े बेटे सड़क पर कानून को ताक पर रखकर जानलेवा स्टंट करते हैं। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है।
ये खबर भी पढ़ें... शादी में स्टंटबाजी बना काल! दूल्हे की गोद में मासूम ने तोड़ा दम
स्टंटबाजी और रील्स बनाने का शौक
ये खबर भी पढ़ें... Nagpur : डैम पर खड़े होकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, गई युवक की जान
बर्थडे पार्टी थी वजह
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... चलती कार में स्टंटबाजी... लड़कों के साथ लड़कियां भी आईं नजर, वीडियो वायरल
क्या बोली पुलिस?
नेशनल हाईवे जाम मामला क्या है?
|
नतीजा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari