बिलासपुर में हथकड़ी निकलकार फरार हुआ पॉक्सो आरोपी, थाने में सोते रहे पुलिसकर्मी
Harrison Masih | Aug 16, 2025, 17:53 IST
bilaspur-poxso-accused-escapes-police-station the sootr
बिलासपुर के कोनी थाना से पॉक्सो एक्ट का आरोपी अचानक गायब हो गया। कहा जा रहा है कि घटना के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे, लेकिन आरोपी फिर भी भाग निकला।
Bilaspur POCSO accused abscond: बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र से पुलिस लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार युवक स्वरित सिंह (20) पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात दोनों आरक्षक गहरी नींद में सोते रहे।
ये खबर भी पढ़ें... फरार क्रशर संचालक की जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, प्रताड़ना से तंग आकर पहाड़ी कोरवा ने दी थी जान
कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
गुरुवार की दोपहर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और शाम तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोनी थाना लाकर रातभर अभिरक्षा में रखा गया।
ये खबर भी पढ़ें... फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार,प्रॉपर्टी भी जब्त करने की तैयारी
सुबह जब ड्यूटी स्टाफ ने आरोपी के भागने की जानकारी अधिकारियों को दी, तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कराया, लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स फरार घोषित, कोर्ट में नहीं दी हाजिरी, 44 दिनों में 66 से ज्यादा केस
पुलिस ने अब स्वरित सिंह के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का नया मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। वहीं, जिस गंभीर लापरवाही के चलते यह घटना हुई, उस पर ड्यूटी में तैनात आरक्षकों के खिलाफ अब तक किसी विभागीय कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
ये खबर भी पढ़ें... फरार अनवर कादरी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, 8 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश
यह घटना एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोग पूछ रहे हैं कि जब हथकड़ी लगे आरोपी को थाने में रखा गया था, तो वह इतनी आसानी से कैसे फरार हो गया? क्या थाने की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित है?
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है और अब सबकी नजर इस पर है कि आरोपी कब और कैसे पकड़ा जाता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... फरार क्रशर संचालक की जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, प्रताड़ना से तंग आकर पहाड़ी कोरवा ने दी थी जान
क्या है कोनी थाना का मामला?
एफआईआर के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तारी
ये खबर भी पढ़ें... फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार,प्रॉपर्टी भी जब्त करने की तैयारी
हथकड़ी सरकाकर फरार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक रविशंकर जगत और आरक्षक प्रदीप पाव को दी गई थी। लेकिन देर रात दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सो गए। इसी बीच तड़के करीब 4 बजे आरोपी ने मौका पाकर हथकड़ी सरकाई और फरार हो गया।
सुबह मची अफरा-तफरी
ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स फरार घोषित, कोर्ट में नहीं दी हाजिरी, 44 दिनों में 66 से ज्यादा केस
नया मामला दर्ज, लेकिन कार्रवाई पर सवाल
ये खबर भी पढ़ें... फरार अनवर कादरी के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, 8 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश
क्या है बिलासपुर पॉक्सो मामला?
|
पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है और अब सबकी नजर इस पर है कि आरोपी कब और कैसे पकड़ा जाता है।
FAQ
- कोनी थाना से पॉक्सो आरोपी कैसे फरार हो गया?
घटना देर रात की है, जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नींद में थे। इसी दौरान आरोपी ने हथकड़ी सरकाकर खुद को छुड़ाया और सुबह लगभग 4 बजे फरार हो गया। - कोनी थाना से फरार आरोपी पर कौन-कौन से आरोप थे?
आरोपी स्वरित सिंह पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया था। - बिलासपुर कोनी थाना से फरार हुआ आरोपी कौन था?
Ans: आरोपी का नाम स्वरित सिंह है, जिस पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज था।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari