बिलासपुर में फिर एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं तीन ट्रेनें, रेल ट्रैक पर मचा हड़कंप
Harrison Masih | Nov 06, 2025, 15:29 IST
bilaspur-three-trains-same-track-incident-latest-update the sootr
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो दिन पहले हुए रेल हादसे की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर यात्रियों की सांसें अटक गईं। कोरबा मेमू ट्रेन के आगे और पीछे दो मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आ गईं।
Bilaspur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो दिन पहले हुए भीषण रेल हादसे की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि गुरुवार को एक बार फिर उसी रूट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोरबा मेमू लोकल ट्रेन के आगे और पीछे दो मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
यह घटना कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच हुई, जब अचानक तीनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं। जैसे ही यात्रियों को इस बात की जानकारी मिली, ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे नीचे उतरने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। रेलवे अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई कर किसी बड़े हादसे को टाल दिया।
कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब मेमू लोकल ट्रेन के दोनों ओर मालगाड़ियां खड़ी देख यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। कई यात्री सुरक्षा की चिंता में ट्रेन से उतर गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। रेल प्रशासन ने तुरंत सभी ट्रेनों को रोकने के आदेश जारी किए और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर रेल हादसा: ट्रेन ड्राइवर पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज, सिग्नल जंप बनी मुख्य वजह
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, बोगियां काटकर लाशों और यात्रियों को निकला
हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को सामान्य और रूटीन प्रक्रिया बताया। उनका कहना है कि ऑटो सिग्नल सिस्टम में कभी-कभी एक ही रूट पर एक से अधिक ट्रेनें चल सकती हैं। लेकिन हाल में हुए हादसे के बाद यात्री सतर्क और डरे हुए हैं, जिससे उन्होंने खतरा महसूस किया।
गौरतलब है कि 4 नवंबर 2025 को इसी ट्रैक के पास लालखदान-गतौरा स्टेशन के बीच गेवरा रोड मेमू लोकल (68733) और मालगाड़ी की टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे। हादसे में मेमू ट्रेन का मोटर कोच मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ गया था।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिवार को 10 लाख और घायलों को 5 लाख देगा रेलवे, सीएम ने घटना पर जताया शोक
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में हुए रेल हादसे की जांच शुरू, रेलवे और राज्य सरकार करा रही बड़े अस्पतालों में इलाज
फिलहाल ट्रैक पर यातायात कुछ समय के लिए रोका गया है। तकनीकी टीम स्थिति की जांच कर रही है। रेलवे ने कहा है कि सभी ट्रेनें सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ही चलाई जा रही हैं, और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कहां हुई घटना?
यात्रियों में दहशत, ट्रेन रोक दी गई
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर रेल हादसा: ट्रेन ड्राइवर पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज, सिग्नल जंप बनी मुख्य वजह
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, बोगियां काटकर लाशों और यात्रियों को निकला
रेलवे ने बताया- 'यह रूटीन प्रक्रिया है'
ऐसे समझें पूरी घटना
|
दो दिन पहले हुए हादसे में 11 की मौत
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिवार को 10 लाख और घायलों को 5 लाख देगा रेलवे, सीएम ने घटना पर जताया शोक
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में हुए रेल हादसे की जांच शुरू, रेलवे और राज्य सरकार करा रही बड़े अस्पतालों में इलाज
वर्तमान स्थिति
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA