राष्ट्रीय युवा दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में करेंगे राष्ट्रगान

Arun Tiwari | Jan 11, 2026, 14:46 IST
Share
cg
cg

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बिलासपुर इतिहास रचेगा। यहां 1500 बच्चे विवेकानंद की वेशभूषा में बनाएंगे। साथ ही 5500 फीट की रंगोली इसका मुख्य आकर्षण होगा।

News in short

  • ऐतिहासिक वेशभूषा: बिलासपुर में 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में सजकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
  • सामूहिक राष्ट्रप्रेम: विवेकानंद बने ये सभी बच्चे पुलिस ग्राउंड में एक साथ 'वंदे मातरम्' का गौरवशाली गान करेंगे।
  • नशा मुक्ति संकल्प: इस मौके पर 1500 स्कूली बच्चे नशा न करने की सामूहिक शपथ लेकर समाज को बड़ा संदेश देंगे।
  • विशाल रंगोली: आयोजन स्थल पर 5500 स्क्वायर फीट से भी बड़ी रंगोली के जरिए स्वामी जी की भव्य आकृति उकेरी जा रही है।
  • राज्य स्तरीय सम्मान: राष्ट्रीय युवा दिवस पर खेल विभाग द्वारा प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को 'युवा रत्न अवार्ड' से नवाजा जाएगा।

News in Detail

RAIPUR: 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कई स्थानों में स्वदेशी दौड़ का आयोजन होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा रत्न अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

Swami Vivekananda - Indi Wiki
Swami Vivekananda - Indi Wiki

बिलासपुर में विश्व रिकॉर्ड

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि 12 जनवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 1500 से अधिक बच्चे विश्व रिकॉर्ड बनाने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में इकट्ठे होंगे और वंदे मातरम् का गान करेंगे।

एक साथ 1500 स्कूली बच्चे नशा ना करने की शपथ लेंगे। साथ ही कंपनी गार्डन, बिलासपुर में विवेकानंद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5500 स्क्वायर फीट से बड़ी आकर्षक और विशाल रंगोली से भी स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया जा रहा है।

बिलासपुर बनेगा आकर्षण का केंद्र

राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस बार बिलासपुर देश भर में आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। ये बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

Sootr Knowledge

Swami Vivekananda and his Humanism - Centre for Study of Society and  Secularism
Swami Vivekananda and his Humanism - Centre for Study of Society and Secularism

स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद (national youth day)की जयंती, 12 जनवरी को हर साल भारत में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विवेकानंद के ओजस्वी विचारों और आदर्शों को युवाओं तक पहुंचाना है। भारत सरकार ने 1984 में इसकी घोषणा की थी।

विवेकानंद मानते थे कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य बदल सकती है। आज के दिन स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जो युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, चरित्र निर्माण करने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

रिटायर्ड CS अमिताभ जैन बने छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त, राज्य सूचना आयुक्त के लिए दो नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ में 11 और 12 जनवरी को 8 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट

छत्तीसगढ़ का शराब कारोबारी नवीन केडिया गोवा से गिरफ्तार, लगाया था करोड़ों का चूना

सीएम विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, केंद्र के बराबर 3% बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

Tags:
  • स्वामी विवेकानंद
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • बिलासपुर
  • राष्ट्रीय युवा दिवस
  • national youth day
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज