ऑनलाइन शेयर में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, महिला स्वास्थ्य अधिकारी से 18 लाख की ठगी

Harrison Masih | Published:
Share
Bilha woman health officer duped Rs 18 lakh the sootr
Bilha woman health officer duped Rs 18 lakh the sootr

बिल्हा की महिला स्वास्थ्य अधिकारी से शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगों ने 18 लाख की ठगी की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शेयर बाजार से तगड़ा मुनाफा कमाने का सपना एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी के लिए भारी पड़ गया। अज्ञात ऑनलाइन ठगों ने उन्हें निवेश के नाम पर चकमा देकर करीब 18 लाख रूपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे रची गई ठगी की चाल

बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि पीड़िता स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी हैं और पहले भी शेयर बाजार में निवेश कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक अजनबी नंबर से कॉल आया, जिसमें खुद को एक नामी शेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताया गया।

शातिर ठग ने महिला अधिकारी को झांसे में लेने के लिए बड़े मुनाफे का लालच दिया। शुरुआती निवेश पर उन्हें मोबाइल स्क्रीन पर फर्जी लाभ दिखाया गया। भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने उन्हें बार-बार निवेश करने को कहा। महिला अधिकारी ने अलग-अलग किश्तों में करीब 18 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कमाई निकालना चाहा तो मांगे और पैसे

जब महिला अधिकारी ने निवेश से हुई कमाई निकालनी चाही, तो उन्हें अतिरिक्त पैसे जमा करने को कहा गया। यहीं से उन्हें धोखाधड़ी की आशंका हुई और उन्होंने मामले की रिपोर्ट बिल्हा पुलिस को दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पीड़िता के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल्स और ट्रांजैक्शन की जानकारी से ठगों की पहचान की जा रही है।


  • 18 लाख की ऑनलाइन ठगी: महिला स्वास्थ्य अधिकारी को शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगा गया।
  • फर्जी कॉल का जाल: खुद को शेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर झूठे लाभ दिखाए गए।
  • धोखाधड़ी की आशंका: कमाई निकालने पर और पैसे की मांग की गई, तभी ठगी का शक हुआ।
  • FIR दर्ज: आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच।
  • सावधान रहने की सलाह: पुलिस ने ऑनलाइन निवेश से पहले जांच-पड़ताल करने और सतर्क रहने की अपील की।


सावधान रहने की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों को आगाह किया है कि ऑनलाइन निवेश करते समय पूरी सावधानी बरतें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति या अनधिकृत प्लेटफॉर्म से निवेश या लेनदेन न करें। ऐसे मामलों में फौरन नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

बिल्हा शेयर मार्केट स्कैम | महिला स्वास्थ्य अधिकारी से ठगी | बिल्हा 18 लाख की ठगी | Bilha online fraud | Bilha share market scam | CG Online Fraud | CG News | Chhattisgarh share market scam

Tags:
  • CG News
  • CG Online Fraud
  • Chhattisgarh share market scam
  • बिल्हा शेयर मार्केट स्कैम
  • महिला स्वास्थ्य अधिकारी से ठगी
  • बिल्हा 18 लाख की ठगी
  • Bilha online fraud
  • Bilha share market scam
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर