बजट पढ़ रहे मेयर पर BJP पार्षदों ने कंटेनर से उड़ेला पानी,देखें वीडियो

Marut raj | Apr 04, 2025, 16:41 IST
Share
BJP councillors threw water on the mayor Birgaon Municipal Corporation the sootr
BJP councillors threw water on the mayor Birgaon Municipal Corporation the sootr

सभाकक्ष में ही पानी गिराने के बाद दोनों पक्षों के पार्षदों की तरफ से नारेबाजी हुई। इस घटना के बाद महापौर का कहना है कि बीजेपी पार्षद मुद्दाविहीन हो गए हैं, उसी वजह से यह सब कर रहे हैं।

रायपुर के बीरगांव नगर निगम के सभाकक्ष में जमकर बवाल हुआ। बजट भाषण के दौरान बीजेपी पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर महापौर पर ही उड़ेल दिया। ये पार्षद वार्ड में पानी नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामे के बीच 149 करोड़ का बजट भी पेश किया गया।

सभाकक्ष में ही पानी गिराने के बाद दोनों पक्षों के पार्षदों की तरफ से नारेबाजी हुई। इस घटना के बाद महापौर ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बीजेपी पार्षद मुद्दाविहीन हो गए हैं, उसी वजह से यह सब कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... CM के जिले में 56 हजार पढ़े लिखे बेरोजगार,1 साल में सिर्फ 87 को रोजगार

अचानक बीजेपी पार्षद पानी का कंटेनर ले आए

जानकारी के अनुसार बीरगांव निगम में गुरुवार को कांग्रेस के महापौर नंदलाल देवांगन साल 2025-26 का बजट भाषण पढ़ रहे थे। निगम में सभापति समेत सभी दलों के पार्षद मौजूद थे। इस दौरान अचानक बीजेपी पार्षद पानी का कंटेनर लेकर महापौर के सामने पहुंच गए। उन्होंने महापौर के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। फिर पानी के कंटेनर को खोलकर महापौर पर पलट दिया।

ये खबर भी पढ़ें... MBBS स्टूडेंट्स से लाखों रुपए वसूल रहे मेडिकल कॉलेजों पर जुर्माना

मेयर बोले, बीजेपी का पास नहीं मुद्दा

पानी से महापौर के बजट भाषण की फाइलें और मेयर के कपड़े भीग गए। इसके बाद महापौर भी उठकर खड़े हो गए। इस दौरान बीजेपी पार्षद जनता को पानी दो और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस प्रदर्शन का कांग्रेस के महापौर समेत अन्य पार्षदों ने विरोध किया। सदन के भीतर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

ये खबर भी पढ़ें... गृहमंत्री अमित शाह नक्सलियों को जड़ से साफ करने आज लेंगे हाईलेवल मीटिंग

इस हरकत को मेयर नंदलाल देवांगन ने अमर्यादित बताया है। उनका कहना है कि बीरगांव निगम क्षेत्र के 80 से 90% इलाकों में घरों में पानी पहुंचाने वाली योजनाएं पूरी हो चुकी है। कुछ अंदरूनी क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी

देखें वीडियो...

रायपुर न्यूज | Raipur News | raipur news in hindi | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CG News
  • बीजेपी पार्षद
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा