PCC चीफ दीपक बैज के पत्र पर BJP का पलटवार, कांग्रेस सरकार में ही फला-फूला नक्सलवाद

Deeksha Nandini Mehra | May 28, 2024, 14:14 IST
Share
छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव
छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव

महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा शांति और भरोसे की बात कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष बैज न करें तो ही बेहतर.. बस्तर के राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की हत्या करके कांग्रेस ने आदिवासियों का विश्वास तोड़ा था।

अरुण तिवारी @ रायपुर

BJP counterattack on PCC Chief Deepak Baij's letter : बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ( PCC Chief Deepak Baij ) के पत्र पर पलटवार किया है। दीपक बैज ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर नक्सल मामले में निपटने में नाकाम कहते हुए तंज कसा था। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने इसे कांग्रेस की कोरी राजनीतिक जुमलेबाजी करार दिया है। श्रीवास्तव ने दो टूक कहा कि शांति और भरोसे की बात कम से कम कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष बैज न ही करें, तो बेहतर है। सामंतवादी सोच के साथ बस्तर के राजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की हत्या करके कांग्रेस ने आदिवासियों का जो विश्वास तोड़ा था, बस्तर की अधिकांश समस्या की जड़ में कांग्रेस के ऐसे ही अनेक कृत्य हैं।

ये खबर पढ़िए ...डाक मतपत्र बन सकते हैं BJP के मिशन 11 में रोड़ा, 42 हजार बैलेट पेपर 3 सीटों पर तय करेंगे हार जीत

नक्सल उन्मूलन में आगे बढ़ी बीजेपी

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नक्सल उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़कर लगातार विकास के माध्यम से विश्वास बहाली में जुटी है। कांग्रेस के शासनकाल में नक्सली गतिविधियों का जिस तरीके से विस्तार हुआ है, उससे यह साफ दिखता है कि कांग्रेस के शासनकाल में ही नक्सली गतिविधियां फली-फूली हैं। बीजेपी की सरकार ने बस्तर से लेकर नक्सल प्रभावित आदिवासी इलाकों तक विकास के कार्य किए हैं और नक्सलियों के हौसलों को तोड़ने का काम किया है।

ये खबर पढ़िए ...लड़की के फोन पर आए उसके ही न्यूड फोटो, धमकी भी- दोस्त का लोन चुकाओ नहीं तो…

बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर होता यदि प्रदेश हित में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए, नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए बैज कोई सार्थक व परिणाममूलक सुझाव देते। उनके उन सुझावों पर निश्चित ही प्रदेश की बीजेपी सरकार अमल करती, लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नक्सलियों के नाम पर अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाना चाहती है, अपनी राजनीति चलाना चाहती है। यह देश और प्रदेश के लिए दुर्भाग्य का विषय है।

ये खबर पढ़िए ...दुकानों पर लटके ताले, थमे बस के पहिए... पीडिया एनकाउंटर के विरोध में आज बस्तर बंद

बीजेपी के साथ बस्तर के आदिवासी

महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का कृत्य ही ऐसा था कि बस्तर के आदिवासी समुदाय ने 12 की 8 सीटें बीजेपी को दी और सरगुजा की जनजाति बहुल 14 सीटों पर कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा है। कुल मिलाकर एक सुझाव मांगने के नाम पर भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजनीति कर रही है, फरेब कर रही है। आदिवासी समाज के विश्वास के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ करने का ट्रैक रिकॉर्ड तो कांग्रेस का ही रहा है।

PCC चीफ दीपक बैज | दीपक बैज के पत्र पर BJP | नक्सल उन्मूलन अभियान

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • BJP counterattack
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
  • दीपक बैज के पत्र पर BJP
  • नक्सल उन्मूलन अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि