महिलाओं के रोजगार पर भारी पड़ रहा महतारी वंदन , इस योजना पर लगा ताला

Arun Tiwari | Nov 15, 2024, 22:13 IST
Share
BJP Government Mahtari Vandan Scheme the sootr
BJP Government Mahtari Vandan Scheme the sootr

Mahtari Vandan Scheme : सरकार ने महिलाओं को फुल टाइम और पार्ट टाइम जॉब देने के लिए एक योजना शुरू की थी। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए इस योजना के तहत उनको स्किल्ड किया जाता था।

Mahtari Vandan Scheme : सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए महीने दे रही है। इसके लिए सरकार को भारी भरकम बजट खर्च करना पड़ रहा है। इसका असर दूसरी योजनाओं पर पड़ गया है।

सरकार ने महिलाओं को फुल टाइम और पार्ट टाइम जॉब देने के लिए एक योजना शुरू की थी। लेकिन यह योजना अब ठंडे बस्ते में चली गई है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए इस योजना के तहत उनको स्किल्ड किया जाता था।

इसके बाद सरकार ही उनको फुल टाइम या पार्ट टाइम रोजगार मुहैया कराती थी। लेकिन अब यह योजना बंद हो गई है जिससे महिलाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

LIC Policy का ऐसे भी लिया जाता फर्जी क्लेम , चाचा-भतीजे की जोड़ी पकड़ी

महीनों से बंद योजना

सेल्फ हेल्प ग्रुप की प्रशिक्षित महिलाओं या उनके परिवार के अन्य सदस्यों को घंटे के हिसाब से रोजगार मुहैया कराने के लिए एक योजना शुरु की थी। यह योजना पिछले कई महीनों से बंद है। इस योजना के लिए बनाया गया कंट्रोल रुम भी बंद हो गया है।

यहां तक कि कंट्रोल को हटा भी दिया गया है। इस कंट्रोल के रुम के जरिए सामुदायिक संगठन या संस्था यहां से किसी के घर या दुकान में कुकिंग, लांड्री, सेलून, हाउस कीपिंग, सुरक्षा गार्ड, केयर टेकर, कंप्यूटर ऑपरेटर या रिपेयरिंग के काम के हिसाब अपनी डिमांड कर सकती थी। उसकी डिमांड के हिसाब से यहां से उनको महिला कर्मचारी उपलब्ध कराई जाती थी।

इसके लिए बाकायदा सैलरी भी निर्धारित की जाती थी जो उस महिला को मिलती थी। इस योजना के जरिए कई महिलाओं को फुल टाइम या पार्ट टाइम जॉब मिला है। लेकिन अब यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई है।

पाकिस्तान से आया और रायपुर में कर दिया रिटायर्ड अफसर का मर्डर

एक कॉल पर मिलता था रोजगार इस येाजना के तहत एक कॉल पर महिलाओं को इस तरह का रोजगार मिल जाता था। इसके लिए कॉल सेंटर बनाया गया और वाट्रसएप पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था। इसमें सरकार ब्रिज का काम करती थी। महिलाओं को ट्रेनिंग देती थी और जरुरत मंद संस्थाओं या कंपनियों को कर्मचारी उपलब्ध कराती थी। इस वाट्सएप ग्रुप में लोग अपनी जरुरत के हिसाब से कर्मचारी की डिमांड करते थे और सरकार उनको ट्रेंड कर्मचारी उपलब्ध कराती थी। इसके तहत सरकार को एक फीसदी का कमीशन भी मिलता था। यह कमीशन डिमांड करने वाली संस्था से लिया जाता था।
कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर ले गए लोगा

खास्ता माली हालत का असर

रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर सरकार की चुनाव के समय की गई फ्रीबीज की योजनाओं को पूरा करने का बुरा असर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार 70 लाख महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 700 करोड़ रुपए का फंड खर्च कर रही है तो दूसरी तरफ महिलाओं से जुड़ी रोजगार की योजनाएं बंद हो रही हैं।

महिलाओं को महीने में एक हजार रुपए मिल जाते हैं लेकिन उनको रोजगार नहीं मिल रहा। यह फ्री में पैसा बांटना सरकार को और महिलाओं दोनों को भारी पड़ रहा है। हालांकि सरकारी सूत्र कहते हैं कि यह योजना बंद नहीं हुई है जल्द ही इस पर फिर से महिलाओं को रोजगार मिलने लगेगा।

मोबाइल चोरों का आतंक

FAQ

  1. महतारी वंदन योजना क्या है ?
    छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक योजना का नाम है महतारी वंदन योजना। इसके तहत महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 1000 रुपए प्रति माह विष्णुदेव साय सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार के अनुसार इस योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को लाभ हो रहा है, जिनके खाते में हर माह एक हजार रुपए पहुंच रहे हैं।


Tags:
  • CG News
  • बीजेपी की महतारी वंदन योजना
  • महतारी वंदन योजना
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना
  • Mahtari Vandan Scheme
  • cg news update
  • cg news hindi
  • Mahtari Vandan Scheme Chhattisgarh
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा