बीजेपी जिला अध्यक्ष और एससी मोर्चा नेता में समोसे से स्वागत पर बहस, ऑडियो वायरल

Arun Tiwari | Aug 01, 2026, 16:52 IST
Share
भिलाई BJP नेताओं का ऑडियो लीक
भिलाई BJP नेताओं का ऑडियो लीक

छत्तीसगढ़ बीजेपी में समोसे-जलेबी के नाश्ते को लेकर विवाद का ऑडियो वायरल हुआ है। भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और एससी मोर्चा अध्यक्ष खगेश कोसरिया के बीच बैठक खर्च को लेकर बहस हुई। कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur : छत्तीसगढ में सियासत के साइड इफैक्ट नजर आने लगे हैं। बीजेपी के भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया के बीच समोसे को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि द सूत्र इस वीडियों की पुष्टि नहीं करता है।

दोनों के बीच पार्टी की बैठक में स्वागत पर विवाद हो गया। मोर्चा अध्यक्ष समोसा जलेबी खिलाने की बात कर रहे थे जबकि जिला अध्यक्ष प्रोटोकॉल के हिसाब से खर्च करने का कह रहे थे। बात इतनी बढ़ी कि जिला अध्यक्ष ने कह दिया कि विधायक के टिकट के लिए 10-20 लाख रुपए खर्च किए जा सकते हैं लेकिन पार्टी चलाने के लिए पैसे नहीं हैं। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि घर खर्च से पार्टी कैसे चलाएं।

भिड़ गए दो बीजेपी नेता

कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पोस्ट किया है। इस फोन कॉल पर पुरुषोत्तम देवांगन और खगेश कोसरिया क बीच बातचीत हो रही है। बातचीत का विषय पार्टी की बैठक है जिसमें दो विधायक शामिल हो रहे हैं। कोसरिया जिला अध्यक्ष से कहते हैं कि आर्थिक रुप से उनकी हालत खराब है इसलिए वे समोसा जलेबी का नाश्ता ही करा सकते हैं। खर्च के नाम पर कोई आगे नहीं आता है।

किसी की दुकान जल गई है किसी की आमदनी नहीं है। मेरा भी धंधा नहीं चल रहा है तो इससे ज्यादा व्यवस्था नहीं कर सकते। जिला अध्यक्ष देवांगन कहते हैं कि उनको पदाधिकारी क्यों बनाया है। मेरा फैसला गलत हो गया। दो विधायक आ रहे हैं उनके सामने कैसा लगेगा। आप नाश्ते की व्यवस्था करें और दो लोगों पर फूल माला की व्यवस्था डाल दें। आपसे नहीं होता तो आप कह दें कि आपसे पार्टी नहीं चलती।

मैं एक लेवल के नीचे कार्यक्रम नहीं करता। सात मोर्चा, 17 प्रकोष्ठ का ठेका मैं ले लूं तो आपको बनाया क्यों है। कोसरिया कहते हैं कि पैसे की बात पर कोई आगे नहीं आता। पार्टी चलाने का मतलब क्या पैसा ही होता है। मैं तो आपके हाथ मजबूत कर रहा हूं। किसी से भीख मांगकर व्यवस्था थोड़ी करेंगे। समय की मार है।

लिखकर दें पार्टी नहीं चला सकता

देवांगन ने कहा कि तन,मन,धन से ही राजनीति चलती है। मैंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में 15 लाख रुपए फूंके हैं। मंडल के परिचय में दस बारह लाख रुपए लगाए हैं। वे कोरिया से कहते हैं कि आप मुझे लिखकर दीजिए कि मैं अपने पैसे से संगठन नहीं चला सकता। मैं बैठक में बोलूंगा कि कार्यक्रम नहीं कर सकते तो सब लोग इस्तीफा दे दें।

हमारा मोर्चा अध्यक्ष संगठन चलाने में अक्षम हैं। टिकिट लेने के लिए 10 लाख 20 लाख रुपए लग जाएंगे। यह नहीं चलेगा,मैं ऐसे पदाधिकारी नहीं बना सकता जो संगठन नहीं चला सकता। आप अपने पैसे से मोर्चा नहीं चला सकते तो रहने दीजिए। कोसरिया ने कहा कि मैं विशेष ट्रीटमेंट नहीं कर सकता। देवांगन ने कह दिया कि बैठक में आने की जरुरत नहीं है।

कांग्रेस का तंज

कांग्रेस ने इस पोस्ट पर कहा कि बीजेपी के जिला अध्यक्षों के बीच नाश्ते की व्यवस्था को लेकर वायरल हो रहे ऑडियो ने उनकी कार्यशैली और प्राथमिकताओं दोनों की पोल खोल दी है। सत्ता की मलाई कम पड़ी क्या, जो अब समोसे पर संग्राम सुनना बाकी था। जनता के मुद्दों पर सन्नाटा और नाश्ते पर महाभारत। यही बीजेपी का असली सुशासन है। इस ऑडियो पर हमने जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

FAQ

  1. समोसा विवाद किस बात को लेकर हुआ?
    वायरल ऑडियो के अनुसार बीजेपी की बैठक में स्वागत के लिए नाश्ता (समोसा-जलेबी) और उसके खर्च को लेकर जिला अध्यक्ष और एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष के बीच बहस हुई।
  2. क्या वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि हुई है?
    नहीं। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  3. इस मामले पर कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी?
    कांग्रेस ने वायरल ऑडियो को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता के मुद्दों की बजाय पार्टी में नाश्ते को लेकर विवाद हो रहा है और इसे बीजेपी की कार्यशैली का उदाहरण बताया।

यह खबरें भी पढ़े...

MP गजब है : बीजेपी जिला अध्यक्ष के स्वागत बैनर में लगा दिया कांग्रेस पार्षद का फोटो

छत्तीसगढ़ बीजेपी के माननीय हैरान परेशान, संगठन ने मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट

साय के सुशासन मॉडल से बदल रही राजस्व व्यवस्था, छत्तीसगढ़ में अब व्हाट्सएप पर मिल रहे खसरा और बी-1

कांग्रेस में बढ़ी बयानबाजी, डोटासरा के बयान पर संदीप चौधरी का तंज

Tags:
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • भिलाई
  • बीजेपी जिला अध्यक्ष
  • सोशल मीडिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा