कांग्रेस में नया संकट... स्थानीय निकाय चुनाव से पहले ही BJP से पिछड़ी

Marut raj | Jan 07, 2025, 11:41 IST
Share
CG Congress organization  the sootr
CG Congress organization the sootr

छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच बीजेपी ने अपने संगठन के चुनाव भी पूरे कर लिए हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। इसका नतीजा पार्टी नेताओं की सक्रियता पर पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय जल्द ही होने वाले हैं। खास बात ये है कि स्थानीय निकाय चुनाव में संगठन की अहम भूमिका होती है। इसमें स्थानीय संगठन पर ही एक तरह से चुनाव की पूरी जिम्मेदारी होती है। स्थानीय संगठन ही तय करता है कि उनके यहां से किसको टिकट दिया जाए। इस मामले में कांग्रेस फिलहाल बीजेपी से पिछड़ गई है। बीजेपी ने मंडल स्तर से लेकर जिला अध्यक्ष तक घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के नाम तय होने का इंतजार ही हो रहा है।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

पीसीसी चीफ के दिल्ली दौरे के बाद भी तस्वीर साफ नहीं

जानकारी के अनुसार कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पिछले कुछ महीनों से मशक्कत चल रही है। इसके संबंध में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज दो बार दिल्ली का दौरा भी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि शहर और ग्रामीण सहित छत्तीसगढ़ में 30 जिला अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी जैसे जिले शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस के प्रेम के चर्चे, इनमें एक शादीशुदा

पांच साल से जमे हुए हैं कई जिलों के अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में ज्यादातर जिला अध्यक्षों के कार्यकाल का 3 से 5 साल पूरा हो चुका है। विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद नए प्रभारी के तौर पर कामकाज संभालते ही सचिन पायलट ने जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर निर्देश दिए थे। जिला संगठनों में बदलाव की बीते एक साल से चर्चा चल रही हैं, लेकिन बदलाव हो नहीं पा रहा है।

बीजेपी की ओर से संगठन में नई नियुक्तियों के बाद कांग्रेस पर भी इस संबंध में दबाव बढ़ रहा है। पीसीसी चीपु दीपक बैज का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह निधन की वजह से पार्टी में 3 तारीख तक कोई गतिविधि नहीं होगी। इसके बाद लिस्ट कभी भी आ सकती है। अब ये कभी भी, कितना लंबा खिंचेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

जम्मू-कश्मीर से जुड़ेगा छत्तीसगढ़, दुर्ग से सीधे श्रीनगर तक चलेगी ट्रेन

नेताओं की संगठन में सक्रियता कम हुई

संगठन में होने वाले बदलाव के चलते पार्टी की गतिविधियों में नेताओं की सक्रियता भी कम दिखाई दे रही है। इससे पार्टी के कामकाज, निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी विपरित असर पड़ा है। हालांकि, जिलों में नए नेतृत्व के कामकाज संभालने के बाद पार्टी में ही तालमेल बनाने की चुनौती रहेगी।ऐसे में निकाय चुनाव से ठीक पहले अगर नियुक्तियां होती है, तब जिला अध्यक्षों को तालमेल बिठाने और चुनाव के लिए काम करने के लिए काफी कम वक्त मिलेगा।

धमाके में 30 फीट ऊपर उड़े जवान... नक्सलियों ने लगाया हैवी प्रेशर IED बम



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव में किसकी अहम भूमिका होती है ?
    छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव में संगठन की अहम भूमिका होती है। स्थानीय संगठन ही तय करता है कि चुनाव में किसे टिकट दिया जाएगा और यह चुनाव की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय संगठन पर होती है।
  2. कांग्रेस और बीजेपी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर क्या अंतर है ?
    बीजेपी ने मंडल स्तर से लेकर जिला अध्यक्ष तक सभी पदों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस में अभी तक जिला अध्यक्षों के नाम तय नहीं हो पाए हैं। कांग्रेस इस संबंध में मेहनत कर रही है और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले में दो बार दिल्ली का दौरा भी किया है।
  3. कांग्रेस में कितने जिला अध्यक्ष बदलने की संभावना है और इनमें कौन से जिले शामिल हो सकते हैं ?
    कांग्रेस में करीब 30 जिला अध्यक्षों के बदलने की संभावना है, जिसमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, धमतरी जैसे जिले शामिल हैं।




Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • PCC Chief Deepak Baij
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • CG News
  • Chhattisgarh PCC Chief Deepak Baij
  • छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • कांग्रेस चुनाव अपडेट
  • कांग्रेस चुनाव न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्ष लिस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज