8 जगह बिना वोटिंग BJP की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हट रहे
Kanak Durga Jha | Feb 01, 2025, 08:50 IST
BJP wins without voting in 8 places Congress afraid to contest elections
Chhattisgarh Local Body Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Chhattisgarh Local Body Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कई सीटों पर जीत का स्वाद चख लिया है। नगर पंचायत बसना समेत अलग-अलग जगहों पर 7 पार्षद पदों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं।
CG Breaking : सेंट्रल GST ऑफिस में CBI की रेड, रात भर की पूछताछ
महासमुंद जिले की बसना नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी (AAP) और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने नाम वापस ले लिए, जिससे बीजेपी को वॉकओवर मिल गया।
नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस को कई वार्डों में करारा झटका लगा। कई जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन रद्द होने या नाम वापस लेने के कारण बीजेपी प्रत्याशियों को बिना चुनाव ही जीतने का मौका मिल गया।
ओडिशा से ला रहे थे करोड़ों की चांदी , चेकिंग के समय गिरफ्त में फंसे
- बिलासपुर नगर निगम, वार्ड 13 – कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सके, जिससे उनका नामांकन रद्द हो गया। बीजेपी के रमेश पटेल निर्विरोध विजयी हुए।
- कटघोरा नगर पालिका, वार्ड 13 और 18 – वार्ड 13 में कांग्रेस ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया, जबकि वार्ड 18 में नाम वापस ले लिया गया। दोनों वार्डों में बीजेपी को वॉकओवर मिला।
- दुर्ग नगर निगम, वार्ड 21 – कांग्रेस की मीरा सिंह ने नामांकन वापस लिया, जिससे बीजेपी की विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद बन गईं।
- भिलाई नगर निगम, वार्ड 35 – कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा के नाम वापसी से बीजेपी के चन्दन यादव को वॉकओवर मिला।
- लोरमी नगर पालिका, वार्ड 10 और 17 – बीजेपी प्रत्याशी धारणी देवी और भीखम शिवशंकर यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए।
नाम वापसी के बाद बीजेपी को पहले ही जश्न का मौका मिल गया है। जहां एक ओर कांग्रेस को कई सीटों पर झटके लगे, वहीं बीजेपी बिना चुनाव लड़े ही कई जगह जीत दर्ज कर चुकी है। अब सभी की नजरें 11 फरवरी की वोटिंग और 15 फरवरी को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।
छत्तीसगढ़ में HMPV का पहला केस आया, 3 साल के बच्चे में वायरस की पुष्टि
CG Breaking : सेंट्रल GST ऑफिस में CBI की रेड, रात भर की पूछताछ
बसना नगर पंचायत में बीजेपी की बड़ी जीत
कांग्रेस को करारा झटका
ओडिशा से ला रहे थे करोड़ों की चांदी , चेकिंग के समय गिरफ्त में फंसे
बीजेपी को वॉकओवर मिलने वाली सीटें
- कटघोरा नगर पालिका, वार्ड 13 और 18 – वार्ड 13 में कांग्रेस ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया, जबकि वार्ड 18 में नाम वापस ले लिया गया। दोनों वार्डों में बीजेपी को वॉकओवर मिला।
- दुर्ग नगर निगम, वार्ड 21 – कांग्रेस की मीरा सिंह ने नामांकन वापस लिया, जिससे बीजेपी की विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद बन गईं।
- रायगढ़ नगर निगम, वार्ड 18 और 45 – कांग्रेस प्रत्याशियों शीला साहू और खिरीलाल सिंह ठाकुर ने नाम वापस ले लिया। इससे बीजेपी के पूनम सोलंकी और नारायण पटेल निर्विरोध विजयी हुए।
- भिलाई नगर निगम, वार्ड 35 – कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा के नाम वापसी से बीजेपी के चन्दन यादव को वॉकओवर मिला।
- लोरमी नगर पालिका, वार्ड 10 और 17 – बीजेपी प्रत्याशी धारणी देवी और भीखम शिवशंकर यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए।
बीजेपी को मिला चुनाव से पहले बढ़त
छत्तीसगढ़ में HMPV का पहला केस आया, 3 साल के बच्चे में वायरस की पुष्टि
FAQ
- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग और नतीजे कब घोषित किए जाएंगे?
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। - बसना नगर पंचायत में बीजेपी की प्रत्याशी कैसे निर्विरोध अध्यक्ष बनीं?
महासमुंद जिले की बसना नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी (AAP) और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिससे बीजेपी को बिना मुकाबले के जीत मिल गई। - कांग्रेस को किन कारणों से कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा?
कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान हुआ क्योंकि कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया, जबकि कुछ के नामांकन रद्द हो गए। उदाहरण के लिए, बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सके, जिससे उनका नामांकन रद्द हो गया और बीजेपी को वॉकओवर मिल गया। इसी तरह, अन्य वार्डों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के हटने से बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए।
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad