छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर अटक गई कांग्रेस, नहीं हो पा रहा पैसों का लेनदेन, अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप

The Sootr CG | Published:
Share
छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर अटक गई कांग्रेस, नहीं हो पा रहा पैसों का लेनदेन, अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप
छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर अटक गई कांग्रेस, नहीं हो पा रहा पैसों का लेनदेन, अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप

बीजेपी के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की 90 की 90 सीटों पर अटक गई है

RAIPUR. बीजेपी के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की 90 की 90 सीटों पर अटक गई है, क्योंकि पैसों का लेन देने तय नहीं हो पाया है। कौन उम्मीदवार कितना पैसा देगा, इस पर बात नहीं बन पाई है। हालांकि, उनके बयान पर कांग्रेस ने भी तीखा हमला बोला और कहा कि पैसे देकर टिकट खरीदने का आरोप तो खुद उन्हीं पर है। बीजेपी धनपशुओं को टिकट देती है, कांग्रेस नहीं।

कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा में देरी को लेकर उठा मुद्दा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही अब तक नहीं हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच चुनावी घमासान शुरू हो चुका है। कभी मुद्दा सरकार की नीति, घोषणा या कामकाज बनता है, तो कभी चुनावी तैयारी को लेकर पार्टियों का। इस बार ये मुद्दा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में पिछड़ी कांग्रेस को लेकर उठा है, दरअसल बीजेपी करीब एक महीने पहले 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी लिस्ट के 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की कथित सूची सोशल मीडिया में दो दिनों से वायरल हो रही है, लेकिन अब तक कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है और इसी बात को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर कटाक्ष कर रही है।

90 की 90 सीटों पर कांग्रेस अटकी हुई है

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पहले भी कांग्रेस को घेर चुके हैं, एक बार फिर उन्होंने बयान दिया कि 90 की 90 सीटों पर कांग्रेस अटकी हुई है, क्योंकि ये तय नहीं हो पा रहा है कि किस सीट के लिए कौन कितना पैसा देगा, किसकी थैली में कितना वजन होगा, इस पर चर्चा हो रही है।

सीट खरीदने का आरोप तो खुद अजय चंद्राकर पर है

वहीं अजय चंद्राकर के इस बयान पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख ने तीखा पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि पैसे देकर सीट खरीदने का आरोप तो खुद अजय चंद्राकर पर लगा हुआ है, वैसे भी इस बार उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं, ये भी पुष्ट नहीं हैं, बल्कि, पैसे लेकर टिकट देने की परंपरा बीजेपी में है, ना कि काग्रेस में।

ये पैंतरेबाजी जनता का दिल जीत पाती है या नहीं

चुनावी साल में बयानों के ऐसे तीर अनपेक्षित नहीं हैं, राजनीतिक पार्टियां विरोधियों के बयान को पलटकर उन्हीं पर दे मारने में महारत रखते हैं, लेकिन उनकी ये पैंतरेबाजी जनता का दिल जीत पाती है या नहीं, ये सिर्फ जनता जानती है। अगले तीन महीने बाद जनता का ये फैसला भी आ जाएगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Ajay Chandrakar's big allegation
  • Congress stuck on 90 seats
  • money transaction not happening
  • अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप
  • 90 सीटों पर अटक गई कांग्रेस
  • नहीं हो पा रहा पैसों का लेनदेन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर