छत्तीसगढ़ में एक साल में दो बार होगी Board exams, आदेश जारी

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ में अब एक शिक्षा सत्र में बोर्ड की परिक्षाएं दो बार आयोजित की जाएंगी। इसमें पहली परीक्षा मार्च और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई में होंगी। इसमें ये भी निर्णय लिया गया है कि पूरक या सभी विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र भी दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसमें राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि एक शिक्षा सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पहली मुख्य परीक्षा मार्च में और दूसरी मुख्य परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जायेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

दूसरी Board exams के लिए दोबारा फार्म भरना होगा


Board exams के लिए पहली परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्र ही दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसमें कोई भी विषय में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को दोबारा आवेदन भरना होगा। साथ ही शासन ने छात्रों को ये भी सुविधा दी है कि दूसरी परीक्षा में जिनको पूरक आई है या जो सभी विषयों में अनुत्तीर्ण है और श्रेणी सुधार वाले छात्र भी परीक्षा आवेदन कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले कलेक्टर

मंडी बोर्ड भर्ती में 66 हजार Absent, फीस नहीं लग रही, थोक में करें आवेदन

टैक्स चोरी रोकने GST विभाग ने बदले नियम, ई-वे बिल के लिए अब ये जरूरी

Chhattisgarh में पीएम मोदी ने किया रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास

परीक्षा में अनुपस्थित छात्र भी भर सकेंगे फार्म


शिक्षा मण्डल ने ये भी सुविधा दी है कि उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार के लिए एक विषय, दो विषय या अधिक विषय में परीक्षा के लिए भी फार्म भर सकते हैं। इनमें दूसरी परीक्षा में वे छात्र भी सम्मिलित हो सकते हैं जो पहली बार की परीक्षा में आवेदन फार्म भरने के बाद अनुपस्थित रहे हों। दूसरी परीक्षा का परिणाम दोनों परीक्षाओं में से विषयवार अधिक प्राप्तांक के आधार पर तैयार किया जाएगा।

Tags:
  • board exams
  • बोर्ड परीक्षा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर