सीजी बोर्ड रिजल्ट से पहले ठग सक्रिय: नंबर बढ़ाने के झांसे से बचें, माशिंम का अलर्ट

VINAY VERMA | Aug 12, 2026, 15:05 IST
Share
बोर्ड रिजल्ट पास गारंटी घोटाला
बोर्ड रिजल्ट पास गारंटी घोटाला

छूट्टियों या मूल्यांकन के दौरान सीजी बोर्ड रिजल्ट सुधारने और फेल छात्रों को पास कराने के नाम पर ठग सक्रिय हो गए हैं। माशिंम ने अलर्ट जारी कर ऐसे झांसों से बचने की चेतावनी दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों और पालकों को एक बार फिर सतर्क किया है। द्वितीय मुख्य और अवसर परीक्षा खत्म हो चुकी है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसी बीच ठगों की एंट्री शुरू हो गई है। मंडल ने चेताया है कि रिजल्ट सुधारने, नंबर बढ़ाने या फेल छात्र को पास कराने के नाम पर आने वाली किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।

दो साल से चल रहा खेल

मंडल के मुताबिक 2024 और 2025 में भी रिजल्ट जारी होने के पहले और बाद में ऐसी शिकायतें सामने आई थीं। फर्जी कॉलर खुद को मंडल या शिक्षा विभाग से जुड़ा बताकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को फोन करते थे। फिर नंबर बढ़ाने या परिणाम बदलने के नाम पर पैसों की मांग की जाती थी। यानी डर और उम्मीद दोनों बेचकर ठगी का धंधा।

‘नंबर बढ़वा देंगे’ वाली जालसाजी

ठगों का तरीका बेहद सीधा है। पहले छात्र का रोल नंबर, स्कूल या परीक्षा की जानकारी जुटाई जाती है। फिर कहा जाता है कि उसके कम नंबर आए हैं और कुछ पैसे देकर परिणाम सुधारा जा सकता है। कई बार फेल छात्र के अभिभावकों को पास कराने का भरोसा दिया जाता है। मंडल साफ कर चुका है कि ऐसी किसी भी व्यवस्था का उसके कामकाज से कोई संबंध नहीं है।

पोराबाई कांड की याद

बोर्ड परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल आज पहली बार नहीं उठा। 2008 के चर्चित पोराबाई टॉपर मामले में उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ और सामूहिक नकल के जरिए टॉप कराने की साजिश सामने आई थी। जनवरी 2026 में इस मामले में अदालत ने चार दोषियों को पांच-पांच साल की कठोर सजा सुनाई।

फर्जी नियुक्ति भी सामने आई

शिक्षा विभाग से जुड़े फर्जीवाड़े का दायरा सिर्फ परीक्षा तक नहीं रहा। 2025 में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में फर्जी जॉइनिंग लेटर के जरिए नौ लोगों के सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया था। आरोप था कि ये लोग लंबे समय तक नियमित कर्मचारी की तरह वेतन भी लेते रहे। ऐसे मामले बताते हैं कि सरकारी सिस्टम के नाम का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले गिरोह कोई नई चीज नहीं हैं।

भर्ती घोटाले ने भी हिलाई साख

सरकारी भर्ती व्यवस्था भी आरोपों से अछूती नहीं रही। CGPSC की 2020-21 भर्ती में अनियमितताओं की जांच के दौरान 2025 में सीबीआई ने आयोग के तत्कालीन सचिव और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में परिणामों में हेरफेर और पक्षपात के आरोप सामने आए।

सीजी बोर्ड रिजल्ट
सीजी बोर्ड रिजल्ट


ईमानदार छवि बचाने का दबाव

यही वजह है कि सरकार और उसके विभागों के सामने सिर्फ परीक्षा की निष्पक्षता बचाने की चुनौती नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार लगातार पारदर्शिता और ईमानदार प्रशासन की छवि बनाने का दावा करती है। ऐसे में कुछ लालची कर्मचारियों, बिचौलियों या बाहरी ठगों की करतूत भी पूरी व्यवस्था की साख पर असर डाल सकती है। एक फर्जी कॉल का मामला भी सवाल खड़ा कर सकता है कि अंदर की जानकारी बाहर कैसे पहुंची।

मंडल ने जिम्मेदारी साफ की

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट बदलने, नंबर बढ़ाने या फेल छात्र को पास कराने के नाम पर किसी तरह की रकम नहीं ली जाती। किसी के फोन, मैसेज या अन्य माध्यम से ऐसा दावा करने पर पैसा देना सीधे ठगी का शिकार बनना होगा। मंडल ने ऐसे मामलों की तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करने की अपील की है।

पालक गलती न करें

सबसे बड़ा खतरा उन परिवारों के लिए है जो बच्चे के भविष्य को लेकर घबराए रहते हैं। इसी कमजोरी को ठग निशाना बनाते हैं। इसलिए किसी कॉलर को सिर्फ इसलिए भरोसेमंद न मानें कि उसके पास बच्चे की परीक्षा से जुड़ी जानकारी है। आधिकारिक जानकारी सिर्फ मंडल के अधिकृत माध्यमों से ही जांचें।

सरकार को भी सख्ती दिखानी होगी

चेतावनी जारी करना जरूरी है, लेकिन असली सवाल कार्रवाई का है। हर साल ऐसी शिकायतें सामने आती हैं तो सिर्फ एडवाइजरी से काम नहीं चलेगा। फर्जी कॉल के पीछे कौन है, उसे छात्रों की जानकारी कहां से मिल रही है और पैसा किस खाते में जा रहा हैकृइसकी जांच भी उतनी ही जरूरी है। क्योंकि एक ठग की कमाई, पूरी व्यवस्था की बदनामी बन सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

आंध्र प्रदेश के फैसले से छत्तीसगढ़ में खौफ, पोलावरम प्रोजेक्ट से डूबेंगे 18 गांव

हाथी-मानव संघर्ष: 26 साल, 972 की मौत, जानिए झारखंड से आए 400 हाथियों का पूरा सच

रायपुर से 12 राज्यों में ड्रग्स सप्लाई, पुलिस की सख्ती पर बदला ठिकाना

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा कदम: IPS अफसरों ने गोद लिए थाने, DGP संभालेंगे रतनपुर

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • CGPSC
  • सरकारी भर्ती
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा