46 साल बाद फिर जागी उम्मीद की किरण, बोधघाट परियोजना से 269 गांवों को मिलेगा पानी, बनेगी बिजली

The Sootr | Jul 21, 2024, 21:56 IST
Share
bodhghat-irrigation-project-bastar-chhattisgarh-revived
bodhghat-irrigation-project-bastar-chhattisgarh-revived

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए खुशखबरी है क्योंकि 46 साल से अटकी बोधघाट सिंचाई परियोजना को फिर से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा कर इस परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से अटकी बोधघाट सिंचाई परियोजना को आखिरकार फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तार से चर्चा कर इस परियोजना को आगे बढ़ाने की मजबूत पहल की है। इससे बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जैसे दूरस्थ जिलों को सिंचाई और बिजली के साथ पर्यटन के क्षेत्र में फायदा मिलेगा।

बोधघाट परियोजना कोई नई योजना नहीं है। इसकी नींव 1979 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने रखी थी। नक्सल समस्या और संवेदनशील हालात के चलते यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। आजादी के बाद के दशकों में बस्तर विकास की दौड़ में पिछड़ता चला गया। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से 46 साल बाद उम्मीद की किरण जगी है।

यह बहुउद्देशीय बांध परियोजना दंतेवाड़ा जिले की इंद्रावती नदी पर बनाई जाएगी। इंद्रावती, गोदावरी नदी की बड़ी सहायक नदी है। इस बांध से तीन जिलों के 269 गांवों को सीधा फायदा होगा। यहां के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, बिजली बनेगी और मछली पालन को भी बढ़ावा मिलेगा।

0b00e6ad-b3c
0b00e6ad-b3c


49 हजार करोड़ से होगा काम

सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर करीब 49 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। इसमें बोधघाट बांध के अलावा इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट भी शामिल है। अकेले बोधघाट परियोजना पर करीब 29 हजार करोड़ खर्च होंगे, जबकि इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर करीब 20 हजार करोड़ का निवेश होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि बस्तर को नक्सलवाद से निकालकर विकास की राह पर लाना ही उनकी प्राथमिकता है। आज बस्तर में जहां कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, वहां अब स्कूलों की घंटियां बज रही हैं। आने वाले समय में बोधघाट परियोजना से यहां के खेतों को पानी मिलेगा, बिजली बनेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

कृषि, ऊर्जा और रोजगार...तीनों में लाभ

इस परियोजना से 125 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे दूर-दराज के गांवों में भी रोशनी पहुंचेगी। साथ ही 3 लाख 78 हजार 475 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई की सुविधा होगी। बांध से हर साल करीब 4 हजार 824 टन मछली का उत्पादन भी होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं, लगभग 49 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल भी मिलेगा।

09899d92-5c8
09899d92-5c8


इंटरलिंकिंग से सिंचाई रकबा होगा दोगुना

इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट से कांकेर जिले समेत कई इलाकों में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। इस प्रोजेक्ट से कांकेर के 50 हजार हेक्टेयर सहित कुल 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को पानी मिलेगा। इससे खरीफ और रबी दोनों सीजन में फसलें लहलहाएंगी।
बोधघाट परियोजना के शुरू होने से बस्तर में पर्यटन की भी नई संभावनाएं पैदा होंगी। बड़ी जलराशि, सुंदर जलप्रपात और जलाशयों से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।



CG ADVT- RO13257-2
CG ADVT- RO13257-2


इतिहास भी बताएगा नया भविष्य

बोधघाट का इतिहास अपने आप में खास है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के बारसूर गांव से 8 किलोमीटर दूर और जगदलपुर से 100 किलोमीटर की दूरी पर यह परियोजना बनेगी। केंद्र सरकार ने 1979 में बोधघाट के साथ आंध्र प्रदेश की पोलावरम परियोजना को भी मंजूरी दी थी। पोलावरम तो लगभग पूरा हो गया, लेकिन बोधघाट नक्सली समस्याओं के कारण अटका रहा। अब नक्सलवाद कमजोर पड़ने और हालात बेहतर होने से उम्मीद है कि बस्तर के लोग इस बार अपने हक का पानी जरूर पाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि अब बस्तर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है। बोधघाट बांध और इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना से यहां के खेत हरे-भरे होंगे, गांवों में रोशनी पहुंचेगी और लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।

RO 13257/2

cg news hindi | cg latest news | pm modi | बोधघाट बांध परियोजना | छत्तीसगढ़ में बोधघाट परियोजना

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • pm modi
  • cg news hindi
  • cg latest news
  • बोधघाट बांध परियोजना
  • छत्तीसगढ़ में बोधघाट परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज