शाहरुख खान को धमकी देने वाले फैजान वकील को नहीं मिल पा रही जमानत

Marut raj | Nov 15, 2024, 10:49 IST
Share
Bollywood superstar Shahrukh Khan receives death threat Raipur the sootr
Bollywood superstar Shahrukh Khan receives death threat Raipur the sootr

Shahrukh Khan receives death threat : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छत्तीसगढ़ के एक वकील फैजान खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Shahrukh Khan receives death threat : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मुंबई पुलिस इस मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक वकील फैजान खान को इसी महीने की 12 तारीख को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई थी। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस ने उसे 18 नवंबर तक रिमांड पर लिया है।

रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन

सात दिन की रिमांड चाहती थी पुलिस

जानकारी के अनुसार फैजान को मुंबई की बांद्रा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया। पुलिस उसकी सात दिन की रिमांड चाहती थी, लेकिन कोर्ट ने 18 नवंबर तक की ही रिमांड मंजूर की। मुंबई पुलिस ने आरोपी वकील फैजान खान को 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था।

छत्तीसगढ़ में कुएं से निकला पेट्रोल, बाल्टी भर-भरकर ले गए लोग

सुपरस्टार से 50 लाख रुपए की मांग की गई थी ज्ञात हो कि 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक कॉल आया था। इसमें Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपए की मांग भी की थी। इस पर बांद्रा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। बांद्रा पुलिस की ओर से कॉल को ट्रेस किया गया। इसमें पता चला कि कॉल छत्तीसगढ़ के रायपुर से किया गया था। बांद्रा पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान नामक वकील को ढूंढ निकाला।

फैजान के वकील ने कोर्ट को यह बताया

हालांकि, गिरफ्तारी से पहले फैजान खान ने दावा किया था कि उसका फोन चोरी हो गया था। आरोपी के वकील अमित मिश्रा और सुनील मिश्रा हैं। इनका कहना है कि उक्त घटना से पहले फैजान खान का फोन चोरी हो गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव की महिला सरपंच को किया बहाल

इन्होंने कोर्ट को बताया कि फैजान के फोन से की गई धमकी भरी कॉल साजिश का एक हिस्सा थी। इनका कहना है कि फैजान ने शाहरुख खान के खिलाफ उनकी फिल्म अंजाम में हिरण शिकार का जिक्र करते हुए मुंबई पुलिस से शिकायत की है। इसीलिए फैजान को फंसाया जा रहा है।

कर्मचारियों के EPF में 40 लाख का घोटाला उजागर , हेड अकाउंटेंट गिरफ्तार

FAQ

  1. शाहरुख खान कौन हैं ?
    शाहरुख खान हिन्‍दी फिल्‍मों के अभिनेता है। इसके साथ ही वह निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। उन्हें बॉलीवुड का बादशाह, किंग खान भी कहा जाता है। उन्हें 14 फिल्‍मफेयर अवार्ड्स मिले हैं। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्‍स की मूर्ति भी लगाई गई है। शाहरुख खान का जन्‍म दिल्‍ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। शाहरुख खान की शुरूआती पढ़ाई सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई थी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • शाहरुख खान
  • Shahrukh Khan
  • bollywood actor shahrukh khan
  • कौन हैं शाहरुख खान
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • Death threat to Shahrukh Khan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती