कबीरपंथी के तीर्थस्थल पर फेंका बम...आधी रात भागे भागे पहुंचे गृहमंत्री

Kanak Durga Jha | Nov 02, 2024, 13:59 IST
Share
Bomb thrown Kabirpanthi shrine Home Minister rushed spot midnight
Bomb thrown Kabirpanthi shrine Home Minister rushed spot midnight

कबीर पंथियों के धार्मिक स्थल पर दीपावली के मौके पर पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव फैल गया। इससे आक्रोशित होकर प्रकाश मुनि नाम साहेब ने सिमगा थाना और गृह मंत्री से शिकायत की।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम दामाखेड़ा में शुक्रवार रात तनाव की स्थिति बन गई। सिमगा तहसील के अंतर्गत स्थित कबीर पंथियों के धार्मिक स्थल पर दीपावली के मौके पर पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर आधी रात को छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, रायपुर रेंज के आईजी रजनीश सिंह, और बलौदाबाजार एसपी सहित उच्च अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे, कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब अपने पुत्र और समर्थकों के साथ दीपावली पूजन के बाद गांव में निकले। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने आश्रम परिसर में बम-पटाखा फेंक दिया और धर्मगुरु के पुत्र के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे आक्रोशित होकर प्रकाश मुनि नाम साहेब ने सिमगा थाना और गृह मंत्री से शिकायत की।

रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक

मौके पर पहुंचे गृहमंत्री

मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ लोग फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात

मामले में सुरक्षा की दृष्टि से ग्राम दामाखेड़ा में बलौदाबाजार पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है। सिमगा थाने में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Bye-Election 2024 | CG में जंग सुनील सोनी V/s आकाश शर्मा नहीं, बल्कि बृजमोहन V/s कांग्रेस !

ट्रेन में हो रही थी गांजे की तस्करी, 4 पुलिसकर्मी समेत 6 गिरफ्तार

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा