पहले लिए सात फेरे... फिर पेड़ से लटककर युवक-युवती ने दी जान
Harrison Masih | Jun 25, 2025, 21:14 IST
boy and girl committed suicide by hanging korba the sootr
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े की लाश पास के खेत में बने मचान पर पेड़ से लटकी हुई पाई गई। घटना लखनपुर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर की है।
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े की लाश पास के खेत में बने मचान पर पेड़ से लटकी हुई पाई गई। घटना लखनपुर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर की है। दोनों युवक-युवती कल शाम से लापता थे और आज सुबह ग्रामीणों को उनका शव दिखाई दिया।
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur High Court का एक फैसला चर्चा में | एक दोषी की फांसी की सजा बदली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र लगभग 20 साल और युवती की उम्र 18 साल बताई जा रही है। दोनों के शव मचान पर पेड़ की डालियों से अलग-अलग रस्सियों से लटके पाए गए। यह दृश्य देखकर गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।
खून से लथपथ पत्नी... और फांसी पर झूलता पति, क्या थी वजह?
पुलिस को घटनास्थल पर जली हुई लकड़ियाँ, युवती के गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर मिला। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या से पहले शादी की थी और संभवतः विवाह की रस्में भी पूरी की थीं।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे और एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार की असहमति के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब मोबाइल रिकॉर्ड्स, दोनों के बीच हुई बातचीत, और परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... '7 बजे फांसी लगाऊंगा'...पोस्ट देखते ही पुलिस दौड़ी युवक के घर
कोरबा जिले में प्रेम संबंधों को लेकर आत्महत्या की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में एक और प्रेमी जोड़े ने शादी के कुछ दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। इन घटनाओं ने एक बार फिर समाज में पारिवारिक दबाव और प्रेम संबंधों को लेकर असहिष्णुता के मुद्दे को उजागर कर दिया है।
बार-बार प्रेम संबंधों में युवाओं द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदम समाज और परिवार के लिए चिंतन का विषय हैं। क्या युवा प्रेमियों को खुलकर जीवनसाथी चुनने का अधिकार नहीं मिल पा रहा? क्या संवाद की कमी ऐसी त्रासदियों को जन्म दे रही है?
ये खबर भी पढ़ें... यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर देशद्रोह का आरोप: मिलेगी फांसी की सजा!, क्या कहता है कानून
युवक-युवती ने लगाई फांसी | प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी | शादी के बाद लगाई फांसी | कोरबा युवक-युवती ने लगाई फांसी | korba boy and girl suicide | couple suicide chattisgarh
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur High Court का एक फैसला चर्चा में | एक दोषी की फांसी की सजा बदली
अलग-अलग रस्सियों से लटके मिले शव
खून से लथपथ पत्नी... और फांसी पर झूलता पति, क्या थी वजह?
शादी और आत्महत्या की आशंका
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे और एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार की असहमति के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने शुरू की जांच
ये खबर भी पढ़ें... '7 बजे फांसी लगाऊंगा'...पोस्ट देखते ही पुलिस दौड़ी युवक के घर
पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटनाएं
समाज के लिए सवाल
ये खबर भी पढ़ें... यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर देशद्रोह का आरोप: मिलेगी फांसी की सजा!, क्या कहता है कानून
युवक-युवती ने लगाई फांसी | प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी | शादी के बाद लगाई फांसी | कोरबा युवक-युवती ने लगाई फांसी | korba boy and girl suicide | couple suicide chattisgarh
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari