राहुल से मुलाकात, बीजेपी नेताओं के साथ भोजन, क्या सियासी खिचड़ी पका रहे बृजमोहन
Arun Tiwari | Feb 06, 2026, 13:42 IST
brijmohan-agrawal-delhi-dinner-diplomacy-politics
बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल की दिल्ली में सक्रियता ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। मंत्रियों के साथ डिनर और विपक्षी नेताओं से मुलाकात को राजनीतिक पंडित किसी बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
रायपुर. देश की राजधानी दिल्ली पूरी सियासत का केंद्र बिंदु है। खासकर बीजेपी शासित राज्यों के लिए तो दिल्ली ही सब कुछ है। ऐसे में बीजेपी के खांटी नेता बृजमोहन अग्रवाल की गतिविधियां चर्चाओं में है। राहुल, प्रियंका से मुलाकात हो या बीजेपी नेताओं को अपने घर पर डिनर पर बुलाना। ये भले ही सामान्य बात हों लेकिन सियासी पंडित तो कहने लगे हैं कि कुछ तो खिचड़ी पक रही है।
![BJP leader Brijmohan Agrawal]()
किसी राजनेता के यहां रात के भोजन को खबर बनाते समय आमतौर पर डिनर डिप्लोमेसी का नाम दे दिया जाता है। इसमें किसी को कुछ आपत्ति भी नहीं होती। बृजमोहन अग्रवाल के दिल्ली आवास पर यही डिनर डिप्लोमेसी नजर आई। उन्होंने बीजेपी सांसदों को रात के भोजन पर बुलाया। इनमें कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।
अब भोजन तो चलता ही रहता है इसमें ऐसा क्या है? लेकिन राजनीतिक पंडित कहां मानने वाले हैं। वो भी तब जबकि यह मामला बेबाक बृजमोहन से जुड़ा हो, इसमें एक बात और दिलचस्प है। यह बात अगले दिन नहीं बल्कि अगले के अगले दिन सामने आई। कुछ बेहद करीबियों ने एक दिन बाद ही बता दिया था कि रात में बीजेपी नेताओं के साथ पहले बैठक हुई और बाद में भोजन हुआ।
बैठक में यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर भी चर्चा हुई। लेकिन बाद में कह दिया गया कि ऐसा कुछ नहीं था। इसीलिए इस डिनर डिप्लोमेसी को बाहर आने में 2 दिन लग गए। खैर हम बात कर रहे थे राजनीतिक पंडितों के शिगूफों की जो कह रहे हैं कि हो न हो कोई तो खिचड़ी पक रही है।
![BJP leader Brijmohan Agrawal]()
हमने उनके निजी लोगों से पूछा कि क्या हुआ था उस रात जब बैठक और भोजन हुआ था। उन्होंने वही जवाब दिया जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे। खबर आई कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई वरिष्ठ नेता और सांसद विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिए शामिल हुए। जिसका मुख्य उद्देशय प्रधानमंत्री के "सबका साथ सबका विकास" के मूलभूत विजन को संसद के बजट सत्र के माध्यम से प्रभावी रूप से आगे लेकर चलना था।
![BJP leader Brijmohan Agrawal]()
पार्लियामेंट के परिसर में बृजमोहन की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर बाहर आई तो फिर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि संसद में इस तरह के नजारे आम है जब विरोधी नेता एक दूसरे से मिलते हैं। इस तस्वीर में दिग्विजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। राजनीतिक विरोधी ही सही लेकिन बृजमोहन और दिग्विजय पुराने राजनीतिक साथी हैं। साथी भी तबके जबकि छत्तीसगढ़ अलग भी नहीं हुआ था।
यह तस्वीर भले ही सामान्य हो लेकिन इस पर बातें इसलिए बनती हैं क्योंकि इसमें बृजमोहन हैं जिनका सियासी कद बड़ा है। उनके करीबी लोग कहते हैं कि यह उनकी सहज राजनीति है लेकिन यही सहज राजनीति बीजेपी और सरकार को असहज कर देती है। बृजमोहन के खुलकर आते बयान कभी कभी सरकार को बैकफुट पर ले आते हैं। हालांकि ये मुलाकात महज इत्तेफाक मानी जा रही है।
![BJP leader Brijmohan Agrawal]()
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइंस पर बवाल; जमीन 5 से 9 गुना महंगी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा
CG व्यापमं परीक्षा 2025: आबकारी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, सांसद बृजमोहन ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के लेटर बम से सत्ता और संगठन में बढ़ा तनाव
BJP leader Brijmohan Agrawal
बृजमोहन की डिनर डिप्लोमेसी
अब भोजन तो चलता ही रहता है इसमें ऐसा क्या है? लेकिन राजनीतिक पंडित कहां मानने वाले हैं। वो भी तब जबकि यह मामला बेबाक बृजमोहन से जुड़ा हो, इसमें एक बात और दिलचस्प है। यह बात अगले दिन नहीं बल्कि अगले के अगले दिन सामने आई। कुछ बेहद करीबियों ने एक दिन बाद ही बता दिया था कि रात में बीजेपी नेताओं के साथ पहले बैठक हुई और बाद में भोजन हुआ।
बैठक में यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर भी चर्चा हुई। लेकिन बाद में कह दिया गया कि ऐसा कुछ नहीं था। इसीलिए इस डिनर डिप्लोमेसी को बाहर आने में 2 दिन लग गए। खैर हम बात कर रहे थे राजनीतिक पंडितों के शिगूफों की जो कह रहे हैं कि हो न हो कोई तो खिचड़ी पक रही है।
BJP leader Brijmohan Agrawal
क्या हुआ इस रात
BJP leader Brijmohan Agrawal
बृजमोहन की असहज करती सहज राजनीति
यह तस्वीर भले ही सामान्य हो लेकिन इस पर बातें इसलिए बनती हैं क्योंकि इसमें बृजमोहन हैं जिनका सियासी कद बड़ा है। उनके करीबी लोग कहते हैं कि यह उनकी सहज राजनीति है लेकिन यही सहज राजनीति बीजेपी और सरकार को असहज कर देती है। बृजमोहन के खुलकर आते बयान कभी कभी सरकार को बैकफुट पर ले आते हैं। हालांकि ये मुलाकात महज इत्तेफाक मानी जा रही है।
BJP leader Brijmohan Agrawal
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइंस पर बवाल; जमीन 5 से 9 गुना महंगी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा
CG व्यापमं परीक्षा 2025: आबकारी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, सांसद बृजमोहन ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के लेटर बम से सत्ता और संगठन में बढ़ा तनाव
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari