सरकारी जमीन किसी के बाप की नहीं, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले, रेंजर नहीं आया सस्पेंड करो

Arun Tiwari | Jun 04, 2026, 10:29 IST
Share
brijmohan-orders-ranger-suspension-raipur
brijmohan-orders-ranger-suspension-raipur

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुशासन तिहार में अनुपस्थित रेंजर को तुरंत सस्पेंड कर दिया। उन्होंने स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार में एक बार फिर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों पर भड़क गए। मौके पर मौजूद न रहने वाले रेंजर को खड़े खड़े सस्पेंड कर दिया। स्कूल में अतिक्रमण देखा तो बोले सरकारी जमीन किसी के बाप की नहीं। पटवारी, नायब तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक कि क्लास लगा दी। बृजमोहन बोले कि यदिन तीन दिन में अतिक्रमण नहीं हटा तो अगला नम्बर तुम्हारा है।

7 दिन में शिकायत खत्म या निलंबन:

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गोबरा-नवापारा में आयोजित सुशासन तिहार महाशिविर में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सात दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रेंजर मौके पर ही सस्पेंड:

महाशिविर के दौरान एक मामले में सांसद का कड़ा रुख भी देखने को मिला। कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में वन विभाग की आपत्ति और संबंधित रेंजर की अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर उन्होंने मंच से ही नाराजगी जाहिर की। सांसद ने जिला प्रशासन को संबंधित रेंजर को तत्काल निलंबित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मौजूद हैं, तब किसी अधिकारी की गैर-जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की जा सकती।



स्कूल में अतिक्रमण पर नाराज़:

शिविर में हरिहर हाई स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जे और नवापारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आरक्षित भूमि के वर्षों से लंबित हस्तांतरण का मुद्दा भी उठा। इस पर सांसद ने पटवारी, आरआई और तहसीलदार को मंच पर तलब कर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए तथा सात दिनों के भीतर संबंधित भूमि विद्यालय के नाम दर्ज कराई जाए।

काम के लिए न भटकें लोग:

अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता को उनके घर के पास ही शासन-प्रशासन की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुन रहा है।

FAQ

  1. सुशासन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
    उत्तर: छत्तीसगढ़ में 'सुशासन दिवस' प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। (इसी के तहत 'सुशासन तिहार महाशिविर' आयोजित किए जा रहे हैं)।
  2. वर्तमान में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद (MP) कौन हैं?
    उत्तर: बृजमोहन अग्रवाल (उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में रायपुर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी)।
  3. कुलेश्वर महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में कहाँ स्थित है,
    कुलेश्वर महादेव मंदिर राजिम (गरियाबंद जिला) में सोंढुर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम पर स्थित है।
  4. छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन की सबसे छोटी इकाई का प्रमुख कौन होता है?
    उत्तर: पटवारी। (घटना में सांसद ने पटवारी, आरआई (RI), और तहसीलदार की क्लास लगाई थी)।

यह खबरें भी पढ़ें...

2200 करोड़ की जमीन पर चला पीला पंजा, 42 बीघा पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटाया अतिक्रमण

टाइगर रिजर्व में महा-अतिक्रमण; सैटेलाइट ने खोला लाखों पेड़ कटने का राज, अब जेल जाएंगे 166 आरोपी!

अतिक्रमण अभियान के विरोध में उतरीं उमा भारती, खुद लगाया सड़क किनारे हाथठेला, बेचे पोहे-जलेबी

रायपुर अतिक्रमण पर कार्रवाई : अब सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों की खैर नहीं; सीधे होगी FIR और सामान जब्त!

Tags:
  • रायपुर
  • अतिक्रमण
  • विद्यालय
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • भाजपा सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच