सगे भाई ने अपनी ही बहन का 2 साल तक किया बलात्कार, प्रेग्नेंट भी हुई

कोंडागांव में एक सगे भाई ने अपनी 19 साल की बहन से दैहिक शोषण किया है। पीड़िता ने बताया कि पिछले 2 साल से उसका भाई डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है।

author-image
Kanak Durga Jha
New Update
brother raped own sister 2 years she became pregnant kondagaon
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कोंडागांव में एक सगे भाई ने अपनी 19 साल की बहन से दैहिक शोषण किया है। पीड़िता ने बताया कि पिछले 2 साल से उसका भाई डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता इस दौरान प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी भाई ने उसका जबरन अबॉर्शन भी करवाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई। वह 5 दिन लापता थी फिर जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांव में भाई के हरकत की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश है। वे आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। क्षेत्र में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि ऐसे दरिंदों पर कोर्ट को फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर फांसी की सजा तुरंत देनी चाहिए, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति इस तरह का घृणित कार्य करने की हिम्मत न कर सके।

ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज

 

rape case | chhattisagrh rape case | cg rape case | chhattisgarh rape case | Bastar | CG News | cg news in hindi | cg news today | cg news update | कोंडागांव न्यूज | कोंडागांव क्राइम न्यूज   कोंडागांव न्यूज

ये खबर भी पढ़िए...CM हुए सख्त... बोले - काम करो नहीं तो सस्पेंड के लिए तैयार रहो

कोंडागांव क्राइम न्यूज कोंडागांव cg news update cg news today cg news in hindi CG News Bastar chhattisgarh rape case cg rape case chhattisagrh rape case rape case