भिलाई में 250 से ज्यादा घर ढहाए जाएंगे... 60 पर चला बुलडोजर
Marut raj | Apr 13, 2025, 12:26 IST
Bulldozers ran on 60 houses in Bhilai the sootr
निगम की टीम मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने 60 घरों को तोड़ने पहुंची। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। निगम के अधिकारियों ने पहले ही गौतम नगर में बुलडोजर चलाने की प्लानिंग कर ली थी।
छत्तीसगढ़ के भिलाई के गौतम नगर खुर्सीपार वार्ड 42 में अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर चला है। रविवार सुबह से निगम की टीम मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने 60 घरों को तोड़ने पहुंची। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। निगम के अधिकारियों ने पहले ही गौतम नगर में बुलडोजर चलाने की प्लानिंग कर ली थी। प्लानिंग के तहत उन्होंने तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को भी बुला लिया था। पूरी टीम सुबह 8 बजे गौतम नगर पहुंच गई थी। मकान तोड़ने के दौरान लोग सड़क पर उतरे, लेकिन पुलिस ने विरोध करने नहीं दिया।
ये खबर भी पढ़ें...रायपुर के 34 गांवों में जमीन की खरीदी- बिक्री पर लगेगी रोक...लिखा पत्र
खुर्सीपार वार्ड 42 के पार्षद विनोद सिंह ने बताया कि वहां नाले और मेन सीवरेज लाइन के ऊपर 250 से ज्यादा घर अतिक्रमण करके बना लिए गए हैं। निगम ने उन लोगों को 10 से ज्यादा बार नोटिस दिया है। इसके बाद भी लोग अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे थे। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक निगम की टीम मेन सीवरेज लाइन को क्लियर करने के लिए इसके दोनों तरफ 5-5 फीट एरिया में हुए अतिक्रमण को तोड़ेगा। इसके बाद इस नाले और सीवरेज लाइन को बनाया जाएगा। पार्षद विनोद सिंह का कहना है कि मेन सीवरेज लाइन एक बार बन गई तो खुर्सीपार की सीवरेज की समस्या आने वाले 50 सालों के लिए खत्म हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... चुनाव जीतने के लिए बांटी प्लेटिना बाइक, बिल सोशल मीडिया पर वायरल
सीवरेज लाइन और नाले में अतिक्रमण होने से सबसे अधिक समस्या बारिश में होती है। यहां पानी का सही बहाव ना होने से पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस जाता है। यहां की सड़कें पानी में डूब जाती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
ये खबर भी पढ़ें...अब्बा हुजूर...के मालिक ने रायपुर के राइस मिलर्स को गिरफ्तार कराया
निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने का काम खुर्सीपार जोन 1 से शुरू किया है। यहां करीब 60-70 घर टूटेंगे। इसके बाद जोन 2 में करीब 80 घर और जोन तीन में 70-80 घर मिलाकर कुल 200 से ज्यादा बेजा कब्जा मकानों को तोड़ा जाएगा। ये सभी मकान मेन सीवरेज लाइन के ऊपर बने हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी
भिलाई न्यूज | दुर्ग-भिलाई न्यूज | बुलडोजर चलाया | bulldozers | Bhilai News | Durg-Bhilai News | chhatisgarh durg bhilai news | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today
ये खबर भी पढ़ें...रायपुर के 34 गांवों में जमीन की खरीदी- बिक्री पर लगेगी रोक...लिखा पत्र
दस से ज्यादा बार दिया निगम ने नोटिस
जानकारी के मुताबिक निगम की टीम मेन सीवरेज लाइन को क्लियर करने के लिए इसके दोनों तरफ 5-5 फीट एरिया में हुए अतिक्रमण को तोड़ेगा। इसके बाद इस नाले और सीवरेज लाइन को बनाया जाएगा। पार्षद विनोद सिंह का कहना है कि मेन सीवरेज लाइन एक बार बन गई तो खुर्सीपार की सीवरेज की समस्या आने वाले 50 सालों के लिए खत्म हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... चुनाव जीतने के लिए बांटी प्लेटिना बाइक, बिल सोशल मीडिया पर वायरल
बारिश में घरों में भरता है पानी
ये खबर भी पढ़ें...अब्बा हुजूर...के मालिक ने रायपुर के राइस मिलर्स को गिरफ्तार कराया
खुर्सीपार जोन 1 से शुरू की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें...ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी
भिलाई न्यूज | दुर्ग-भिलाई न्यूज | बुलडोजर चलाया | bulldozers | Bhilai News | Durg-Bhilai News | chhatisgarh durg bhilai news | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari