न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा
Kanak Durga Jha | Jun 20, 2025, 13:52 IST
businessman cheated crores rupees bilaspur robbed pretext property
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक उद्योगपति से 4.80 करोड़ रुपए की ठगी की गई। प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने व्यापारी से करोड़ों रुपए वसूल लिए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक उद्योगपति से 4.80 करोड़ रुपए की ठगी की गई। निवेश और कम कीमत में प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने व्यापारी से करोड़ों रुपए वसूल लिए। 2023 से 2025 तक किश्तों में उद्योगपति से निवेश कराकर ठगी की गई है। मामले में जब एहसास हुआ तो उसने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, होगी भयंकर बारिश
यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पुलिस धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर जांच में में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, रामा वर्ल्ड में रहने वाले एक उद्योगपति टूर में छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी दूसरे राज्य के एक फर्म संचालक से जान-पहचान हुई। उद्योगपति से दोस्ती के बाद फर्म संचालक ने उन्हें कल्चर क्लब के नाम निवेश करने पर मोटी रकम मुनाफा के साथ प्राइम लोकेशन में प्रापर्टी देने की बात बताई।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ जारी... बढ़े पॉजिटिव केस
फर्म संचालक की बातों में आकर उद्योगपति ने निवेश करना शुरू कर दिया। वर्ष 2023 से 2025 तक अलग-अलग किश्तों में उद्योगपति 4 करोड़ 80 लाख रुपए निवेश कर चुके हैं। मुनाफा व प्रापर्टी नहीं मिलने और फर्म संचालक के द्वारा गोल-मोल जवाब देने पर उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उद्योगति की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 420, 406 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़िए...Kanker Naxal Attack : DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर
ये खबर भी पढ़िए...तोमर बंधुओं को देर रात निगम का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, होगी भयंकर बारिश
प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी दिलाने का दिया झांसा
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ जारी... बढ़े पॉजिटिव केस
अलग-अलग किश्तों में दिए 4 करोड़ 80 लाख रुपए
ये खबर भी पढ़िए...Kanker Naxal Attack : DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर
FAQ
- बिलासपुर के उद्योगपति से ठगी का मामला किस प्रकार का है?
यह ठगी निवेश और प्राइम लोकेशन में सस्ती प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर की गई है, जिसमें फर्म संचालक ने उद्योगपति से 4.80 करोड़ रुपए वसूल लिए। - उद्योगपति ने ठगी की शिकायत कब और क्यों दर्ज कराई?
जब उद्योगपति को मुनाफा और प्रॉपर्टी नहीं मिली और फर्म संचालक टालमटोल करने लगा, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। - इस मामले में पुलिस ने किस धारा के तहत मामला दर्ज किया है?
पुलिस ने उद्योगपति की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़िए...तोमर बंधुओं को देर रात निगम का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman