दुर्ग में दिन-दहाड़े व्यापारी से लूट... 18 लाख लेकर भागा बदमाश

Kanak Durga Jha | May 20, 2025, 14:43 IST
Share
businessman robbed broad daylight in Durg miscreant escaped 18 lakh durg
businessman robbed broad daylight in Durg miscreant escaped 18 lakh durg

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। एक व्यापारी 18 लाख रुपए उठाईगिरी का शिकार हो गया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। एक व्यापारी 18 लाख रुपए उठाईगिरी का शिकार हो गया। घटना दोपहर करीब 2.15 बजे के आसपास उस वक्त हुई जब व्यापारी पार्सल एक्सचेंज करने गंजपारा स्थित एक दुकान के भीतर गिरा। कुछ मिनटों बाद दुकान से लौटने पर उसने गाड़ी की पेट्रोल टंकी खुला होना पाया।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई... 26 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर

संदेह के आधार पर प्रार्थी ने डिक्की चेक किया तो उसमें रखा रकम गायब मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दुर्ग-भिलाई के प्रमुख चौक-चौराहों पर नाकेबंदी की। वहीं सीसीटीवी कैमरे में डिक्की से रकम निकालने वाले युवक का हुलिया नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की पतासाजी का प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

कोतवाली थाना प्रभारी दुर्ग ममला अली शर्मा ने बताया कि उठाईगिरी का शिकार हुए नमन चांडक(25) का गायत्री ट्रेडर्स के नाम से धमतरी चौक बालोद रोड गुंडरदेही में फर्म है। वह ऋषभ ग्रीन सिटी पुलगांव में रहता है। पुलिस के मुताबिक व्यापारी नमन चांडक ने पिछले दो तीन के कारोबार का रकम 18 लाख 75 हजार 500 रुपए घर में रखा था। सोमवार दोपहर घर से डार्क ग्रीन कलर के बैग में पैसा रखकर बैंक में जमा करने निकले था। बैंक आफ बड़ौदा गंजपारा शाखा में 75 हजार 500 रुपए जमा कर शेष 18 लाख रुपये अपनी जुपिटर गाड़ी की डिक्की में रख दिया।

ये खबर भी पढ़िए...तबादले का फर्जी आदेश लेकर जॉइन करने पहुंची दो शिक्षिकाएं... ऐसे खुला राज

नमन ने लक्ष्मी ट्रेडर्स गंजपारा दुर्ग पहुंचक पार्सल एक्सचेंज कराने जुपिटर को सामने खड़ी कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तब देखा कि जुपिटर का पेट्रोल टंकी खुला था। संदेह होने पर डिक्की चेक किया तो 18 लाख रुपए गायब मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीएसपी दुर्ग,थाना प्रभारी दुर्ग सहित पुलिस का अमला सक्रिय हो गया।

आरोपित की धरपकड़ के लिए चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया। वही पुलिस ने घटना स्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें डिक्की से बैग निकलता हुआ एक युवक नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को यह भी संदेह है कि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...CM हुए सख्त... बोले - काम करो नहीं तो सस्पेंड के लिए तैयार रहो

Durg | CG News | cg news update | cg news today | crime news | cg crime news | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • CG News
  • Durg
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा