Chhattisgarh Cabinet Expansion : साय सरकार के मंत्रिमंडल में नए चेहरे होंगे शामिल, ये विधायक दौड़ में
Deeksha Nandini Mehra | Jun 06, 2024, 15:04 IST
साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे जिससे उनकी सीट खली होगी।
Chhattisgarh Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होने वाला है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद रायपुर- दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक व राज्य के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपना तय है, इसलिए उनकी मंत्री की सीट खाली होगी। इसके अलावा साय सरकार के मंत्रिमंडल में अभी भी 13वां मंत्री पद रिक्त है। ऐसे में दो विधायकों को मंत्री बनने का अवसर मिलेगा।
ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, कई अपात्र महिलाओं के खातों में आए पैसे
लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की परफॉमेंस को देखते हुए कयास जाए रहे है कि राज्य को कम से कम से एक केंद्रीय मंत्री व एक राज्य मंत्री का पद मिल सकता है। केंद्र में प्रतिनिधित्व के लिए जिन सांसदों के नामों पर सबसे पहले लिया जा रहा है उनमें रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय व दुर्ग सांसद विजय बघेल अग्रिम पंक्ति में शामिल है।
ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर, अरविंद, अरुणपति और त्रिलोक को ED फिर करेगी गिरफ्तार, 10 जून को होगी सुनवाई
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए रायपुर संभाग से पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सहित विधायक अनुज शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा व आरंग के विधायक खुशवंत साहेब के नाम पर चर्चा है। इसके अलावा दुर्ग संभाग से विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, बिलासपुर संभाग से विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल और बस्तर संभाग से विधायक महेश कश्यप भी मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि मंत्रिमंडल व संगठन की बैठक के बाद ही इनमें से दो चेहरों पर मुहर लगेगी।
ये खबर पढ़िए ...Train Cancelled List : MP- CG की 22 ट्रेन कैंसिल, 22 जून से 5 जुलाई तक ये ट्रेन रहेंगी प्रभावित
बृजमोहन अग्रवाल आठ बार के विधायक हैं। लोकसभा के अपने पहले चुनाव में ही रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है। देश भर में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले टाप-10 सांसदों में जगह बनाई है। वहीं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय लगातार दो बार सांसद बने हैं। इस बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराया। इसके अलावा दुर्ग सांसद विजय बघेल ओबीसी वर्ग से होने के साथ- साथ दुर्ग लोकसभा से दो बार के सांसद रह चुके हैं। राजनीति में लंबे अनुभव के साथ ही प्रदेश भाजपा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। तीन नेताओं की संघ में स्वीकार्यता भी है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार | विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार

मंत्री पद के लिए इन चेहरों पर चर्चा

केंद्र में इनका हो सकता है प्रमोशन
बृजमोहन अग्रवाल आठ बार के विधायक हैं। लोकसभा के अपने पहले चुनाव में ही रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है। देश भर में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले टाप-10 सांसदों में जगह बनाई है। वहीं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय लगातार दो बार सांसद बने हैं। इस बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराया। इसके अलावा दुर्ग सांसद विजय बघेल ओबीसी वर्ग से होने के साथ- साथ दुर्ग लोकसभा से दो बार के सांसद रह चुके हैं। राजनीति में लंबे अनुभव के साथ ही प्रदेश भाजपा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। तीन नेताओं की संघ में स्वीकार्यता भी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार | विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल विस्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari