प्रत्याशियों से ज्यादा उनकी पत्नियां अमीर..सुनील सोनी पर लाखों का कर्ज
Kanak Durga Jha | Nov 06, 2024, 10:23 IST
candidates wifes richer than them Sunil Soni debt lakhs
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। वहीं प्रत्याशियों की संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पढ़िए की कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों की प्रॉपर्टी कितनी है...
रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच कांटें की टक्कर है। नामांकन के दौरान सामने आई संपत्ति की जानकारी से यह बात सामने आई है कि दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार करोड़पति हैं। लेकिन, बीते पांच वर्षों में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी की संपत्ति में गिरावट आई है, जबकि उनकी पत्नी तारा सोनी की संपत्ति में वृद्धि हुई है।
2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान सुनील सोनी की संपत्ति 4.6 करोड़ थी, जो अब घटकर 2.7 करोड़ रह गई है। इसमें कुल 1.85 करोड़ की कमी आई है। इसके विपरीत, उनकी पत्नी तारा सोनी के पास वर्तमान में 1 करोड़ 42 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास 292 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी के बर्तन हैं, जिनकी कुल कीमत 24 लाख रुपए से अधिक है।
90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत
रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास नकद राशि 80 हजार है और खातों में लगभग 6 लाख रुपए हैं, जबकि उनकी पत्नी अपूर्वा शर्मा के पास 1.5 लाख नकद और 49 लाख का सोना, 1 किलो चांदी और ढाई लाख के हीरे के जेवरात हैं। इस तरह, कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्ति में भी उनकी पत्नी की संपत्ति अधिक है।
आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। 6 नाकों पर विशेष चेकिंग की जा रही है और चुनावी प्रभारियों के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक
Digital Arrest Alert | CG में महिलाएं - बुजुर्ग Cyber Criminals के सॉफ्ट टारगेट
5 साल में आधी हुई सुनील सोनी की संपत्ति
90 रुपए के नमक से बन रही 1300 की खाद, धान के कटोरे में नई आफत
रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक
कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास है अधिक कैश
चुनाव तैयारियों के लिए 19 मजिस्ट्रेट तैनात
रायपुर की 3 बड़ी दुकानों में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप जलकर खाक
Digital Arrest Alert | CG में महिलाएं - बुजुर्ग Cyber Criminals के सॉफ्ट टारगेट
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari