छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी का काला सच... आरक्षक से मिलकर मवेशियों को ले जा रहे कत्लखाने
Kanak Durga Jha | Published:
Cattle taken slaughterhouse meeting with constable
Cow Smuggling In Chhattisgarh : प्रदेश में गौ तस्करी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दुर्ग में गौ तस्करी के मामले में पुलिस का नाम सामने आया है।
Cow Smuggling In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में गौ तस्करी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दुर्ग में गौ तस्करी के मामले में पुलिस का नाम सामने आया है। पुलिस की आड़ में तस्कर जमकर मवेशियों की तस्करी का काला धंधा कर रहे है। आरक्षक की संरक्षण में तस्कर मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहे है।
इस मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दुर्ग में गौ तस्करी की कार्रवाई में अपने ही एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक डिलेश्वर पठारे पाटन थाने में पदस्थ है। वह तस्करों के साथ मिलकर मवेशियों की तस्करी कराता था।
यह पूरा मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि बीते 10 सिंतबर को पाटन के फुंडा गांव स्थित एक फार्म हाउस में उनकी टीम ने रेड मारी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से ट्रक में भरे और फार्म हाउस में बंधे हुए 46 मवेशियों का रेस्क्यू किया था।
जांच करने पर पता चला कि गौ तस्करी का मुख्य आरोपी संजयगिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर भरा गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश राज्य के कटनी जिले में स्थित कत्लखाना भेजा जाता जा रहा था। मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई की तो खुलासा हुआ कि पाटन थाने में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे लगातार उसके संपर्क में था। इसका खुलासा पुलिस ने संजय का सीडीआर खंगालने के बाद किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब फार्महाउस में रेड मारी तो डिलेश्वर पठारे ने संजय को फोन करके इसकी जानकारी दे दी थी। इसलिए वो गाड़ी और मवेशी छोड़कर वहां से अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। सिपाही के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद एसडीओपी अशीष बंछोर ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़ में दुर्ग और राजनांदगांव गौ तस्करी का गढ़ बन गया है। बता दें कि, दुर्ग पुलिस ने पिछले एक साल में 500 से अधिक मवेशियों को कत्लखाना जाने से बचाया है। 10 तारीख को पाटन में छापेमारी के दो दिन बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने भी एक बड़ी कार्रवाई करके 74 मवेशियों को तस्करी से बचाया था।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दुर्ग में गौ तस्करी की कार्रवाई में अपने ही एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक डिलेश्वर पठारे पाटन थाने में पदस्थ है। वह तस्करों के साथ मिलकर मवेशियों की तस्करी कराता था।
46 मवेशियों का किया रेस्क्यू
आरक्षक के सर्ग्क में तस्कर
कार्रवाई से पहले भाग गए तस्कर
दुर्ग और राजनांदगांव बना गौ तस्करी का गढ़
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari