घर बनाने का सपना पूरा करना अब आसान नहीं... महंगा हुआ सीमेंट
Kanak Durga Jha | Dec 23, 2024, 08:07 IST
Cement became expensive chhattisgarh know latest rate
घर बनाने का सपना पूरा करना अब आसान नहीं है। सीमेंट की बढ़ती कीमत ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, सीमेंट की कीमत एक बार फिर से बढ़ गई है।
घर बनाने का सपना पूरा करना अब आसान नहीं है। सीमेंट की बढ़ती कीमत ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, सीमेंट की कीमत एक बार फिर से बढ़ गई है। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में सीमेंट मध्यप्रदेश और झारखंड से भी महंगा मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते में सीमेंट की कीमत 30 रुपए तक बढ़ गई है। रविवार को खुले बाजार में सीमेंट 320 से 330 रुपए में बिकी। थोक में यही कीमत 280 से 300 रुपए तक है।
पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी
सीमेंट कंपनियों का कहना है कि ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ने की वजह से सीमेंट की कीमत बढ़ानी पड़ रही है। अभी मध्यप्रदेश और झारखंड से ज्यादा महंगी सीमेंट छत्तीसगढ़ में बिक रही है। बड़े राज्यों में सीमेंट की कीमत कम कर दी गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कीमत बढ़ती ही जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य सरकार का भी इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे
लगातार चेतावनी देने के बावजूद भी कंपनी वाले बेखौफ होकर सीमेंट की कीमत बढ़ा रहे हैं। बता दें कि वित्तीय साल की शुरुआत में यानी अप्रैल से ही सीमेंट की कीमत बढ़ती आ रही है। शुरुआत में एक साथ 50 रुपए कीमत बढ़ाने पर जमकर विवाद हुआ। इतना ही नहीं बारिश के सीजन में जब डिमांड आधे से भी कम हो गई थी उस समय भी कीमत बढ़ा दी गई।
सितंबर के पहले हफ्ते से लोगों को सीमेंट 50 रुपए बोरी तक महंगा मिलता रहा। बढ़ती कीमत का लगातार विरोध होने के बाद कीमत अक्टूबर में 20 से 30 रुपए तक घटाई गई। लेकिन अब दिसंबर के पहले हफ्ते से कीमत फिर बढ़ती ही जा रही है। सीमेंट की कीमत बढ़ाने का विरोध एक बार फिर शुरू हो गया है।
Sunny Leone पति जॉनी सींस के नाम से युवक ले रहा था महतारी वंदन के पैसे
पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी
सीमेंट कंपनियों का कहना है कि ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ने की वजह से सीमेंट की कीमत बढ़ानी पड़ रही है। अभी मध्यप्रदेश और झारखंड से ज्यादा महंगी सीमेंट छत्तीसगढ़ में बिक रही है। बड़े राज्यों में सीमेंट की कीमत कम कर दी गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कीमत बढ़ती ही जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य सरकार का भी इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे
वित्तीय साल की शुरुआत से ही बढ़ रही कीमत
सितंबर के पहले हफ्ते से लोगों को सीमेंट 50 रुपए बोरी तक महंगा मिलता रहा। बढ़ती कीमत का लगातार विरोध होने के बाद कीमत अक्टूबर में 20 से 30 रुपए तक घटाई गई। लेकिन अब दिसंबर के पहले हफ्ते से कीमत फिर बढ़ती ही जा रही है। सीमेंट की कीमत बढ़ाने का विरोध एक बार फिर शुरू हो गया है।
Sunny Leone पति जॉनी सींस के नाम से युवक ले रहा था महतारी वंदन के पैसे
FAQ
- छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमत कितनी बढ़ गई है और इसकी मौजूदा दर क्या है?
पिछले एक हफ्ते में छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमत 30 रुपए तक बढ़ गई है। खुले बाजार में सीमेंट 320 से 330 रुपए प्रति बोरी बिक रहा है, जबकि थोक में इसकी कीमत 280 से 300 रुपए प्रति बोरी है। - सीमेंट की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण क्या बताया जा रहा है?
सीमेंट कंपनियों के अनुसार, ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ने की वजह से सीमेंट की कीमत बढ़ानी पड़ रही है। - सीमेंट की कीमत बढ़ने के विरोध के बावजूद क्या स्थिति बनी हुई है?
वित्तीय साल की शुरुआत से सीमेंट की कीमत लगातार बढ़ रही है। सितंबर में कीमत 50 रुपए तक बढ़ाई गई थी, जिसे अक्टूबर में थोड़ा घटाया गया। लेकिन दिसंबर के पहले हफ्ते से कीमत फिर से बढ़ने लगी है। विरोध के बावजूद कंपनियां बेखौफ होकर कीमत बढ़ा रही हैं, और राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava