पीएम मोदी के छग आने से पहले सीएम साय की तैयारी,कांफ्रेंस में कलेक्टर-एसपी की लेंगे क्लास
VINAY VERMA | Oct 01, 2025, 09:34 IST
cg-25th-anniversary-pm-modi-visit-cm-review-meeting the sootr
छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी छग में होंगे। वे 31 अक्टूबर की शाम को ही छग आ जाएंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कुछ लोगों से भी संवाद कर सकते हैं।
Raipur. छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी छग में होंगे। वे 31 अक्टूबर की शाम को ही छग आ जाएंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कुछ लोगों से भी संवाद कर सकते हैं। ऐसे में अधिकारियों की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर और एसपी कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। इस दौरान इन अधिकारियों के कामों की भी समीक्षा की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में GST को लेकर सड़क पर उतरे सीएम साय, दुकानदारों और ग्राहकों से की वन टू वन चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 से 14 अक्टूबर तक अधिकारियों की मैराथन बैठक लेने जा रहे हैं। बैठक की शुरुआत 12 अक्टूबर को कलेक्टर्स कांफ्रेंस के साथ होने जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे। जिलों में रजत जयंती समारोह की जानकारी लेंगे। इस बैठक में नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता शामिल होंगे। नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला कलेक्टर्स-कांफ्रेंस होगा।
ये खबर भी पढ़ें... राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, बिजली उत्पादन कंपनी के एमडी को सेवा वृद्धि का तोहफा
मुख्यमंत्री साय 13 अक्टूबर को जिलों के एसपी की बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 13 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री, डीएफओ के साथ भी चर्चा करेंगे। वन एवं पर्यावण, आदिवासियों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान कलेक्टर-एसपी और डीएफओ को आपसी सामन्जस्य को परखेंगे और केंद्र और राज्य की योजनाओं की धरातल की समीक्षा की जाएगी। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस समिट में शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी तेज बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: आज 24 साल का हुआ छत्तीसगढ़, हर जिले में मनेगा राज्योत्सव
सभी सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के मुख्य एजेंडा बिंदुओं को मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग के साथ साझा करें। एजेंडा को 6 अक्टूबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा। सम्मेलनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल विभाग भी तय किए गए हैं। गृह विभाग को डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग बनाया गया है, वहीं वन विभाग कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में GST को लेकर सड़क पर उतरे सीएम साय, दुकानदारों और ग्राहकों से की वन टू वन चर्चा
12 से 14 अक्टूबर तक समीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, बिजली उत्पादन कंपनी के एमडी को सेवा वृद्धि का तोहफा
आपसी सामन्जस्य की जांच
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी तेज बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: आज 24 साल का हुआ छत्तीसगढ़, हर जिले में मनेगा राज्योत्सव
सचिवों को भी दिए गए निर्देश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari