कोरबा में शिक्षक की धमकी, 2 लाख नहीं दिए तो दूर हो जाएगा ट्रांसफर, घूस लेते ACB ने दबोचा

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 17, 2025, 22:32 IST
Share
cg teachers bribery 1
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसीबी ने एक शिक्षक को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने एक अन्य शिक्षक को धमकी दी थी कि यदि रुपए नहीं दिए तो दूर के स्कूल में ट्रांसफर हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, इसके बाद भी मामले कम नहीं हो रहे हैं। इसी कड़ी में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने कोरबा जिले में एक शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

आरोपी शिक्षक ने किसी व्यक्ति के रिश्तेदार का ट्रांसफर कराने के बदले में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने यह भी धमकी दी थी कि यदि यह राशि नहीं दी तो उसकी पत्नी का ट्रांसफर दूर के स्कूल में हो जाएगा।

पास के स्कूल में ट्रांसफर कराने मांगी घूस

कोरबा जिले के प्राथमिक शाला केसला के प्रधान पाठक रामायण पटेल ने एसीबी में 9 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सांडे, जो कि माध्यमिक शाला बेला में कार्यरत थे। उसने रामायण पटेल की पत्नी का ट्रांसफर पास के स्कूल ओमपुर में कराने के बदले 2 लाख रुपए मांगे थे। 2 लाख रुपए नहीं दिए तो उनकी पत्नी का तबादला दूर-दराज के स्कूल में हो सकता है।
ये भी पढ़ें:

क्या है नक्सलियों का मिशन 2026...? जवानों पर बड़े हमले की रच रहे साजिश

युक्तियुक्तकरण विवाद: हाईकोर्ट में 138 शिक्षकों की याचिकाएं खारिज,18 जुलाई का मिला अल्टीमेटम

रिश्वत मांगने पर कहां करें शिकायत?

छत्तीसगढ़ में यदि आप भ्रष्टाचार होते देखते हैं, या फिर कोई आपसे रिश्वत की मांग करता है। इस स्थिति में आप अपना फोन उठाइये और दिए गए टोल फ्री नंबर या फिर विभाग के पोर्टल पर भी ई-शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इन विभागों में करें शिकायत: आप राज्य के लोकायुक्त, राज्य सतर्कता विभाग (Vigilance Department) या एंटी करप्शन ब्यूरो में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: अब सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध कराए हैं। इनके माध्यम से आप घर बैठे ही भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

टोल-फ्री नंबर से शिकायत करें: राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके आप सीधे भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के एसीबी टोल फ्री नंबर 0771-2285002, 1064 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

एसीबी ने की शिकायत की जांच

रामायण पटेल ने आरोपी शिक्षक को रिश्वत नहीं देने का निर्णय लिया। इसके बदले आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़वाने की योजना बनाई। एसीबी ने शिकायत की जांच की। साथ ही ट्रैप की योजना बनाई। परिणामस्वरूप, 17 जुलाई को आरोपी विनोद कुमार सांडे को कोरबा स्थित निहारिका में 2 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में आशिकी पान मसाला पर DGGI की रेड, 60 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़

विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों के 310 पद खाली, जल्द होगी नियुक्ति

एसीबी आरोपी से कर रही पूछताछ

रिश्वत की रकम जब्त करने के बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसीबी आरोपी से अभी इस मामले में और पूछताछ कर रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मामला | छत्तीसगढ़ एसीबी कार्रवाई | छत्तीसगढ़ रिश्वत लेते पकड़े | CG News

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ एसीबी कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़ रिश्वत लेते पकड़े
  • छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार मामला
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज