छत्तीसगढ़ में बेनामी संपत्ति मामलों की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालत,केंद्र ने गजट में किया प्रकाशन
Harrison Masih | Jul 23, 2025, 15:31 IST
CG -benami-property-special-court-formation the sootr
छत्तीसगढ़ में बेनामी संपत्ति मामलों की सुनवाई के लिए रायपुर में विशेष अदालत गठित। केंद्र सरकार ने गजट में इसकी अधिसूचना जारी की।यह फैसला हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से लिया गया है।
बेनामी संपत्ति लेनदेन के मामलों में लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। अब इन मामलों की सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ में विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) का गठन किया गया है। भारत सरकार के राजस्व विभाग ने बेनामी संपत्ति लेनदेन (प्रतिषेध) अधिनियम, 1988 (संशोधित 2016) के तहत यह फैसला लिया है। इसके लिए राजपत्र अधिसूचना S.O. 3268(ई), दिनांक 17 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, युवक को अपहरण और रेप के मामले में किया बरी
राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, अब पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में बेनामी संपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए VII ASJ, रायपुर की जगह XII ASJ, रायपुर की अदालत को विशेष न्यायालय नामित किया गया है। यह फैसला बिलासपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से लिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शहरी परिवहन पर हाईकोर्ट सख्त: सिटी बस सेवा पर सरकार से मांगा जवाब
बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए नए विशेष न्यायालय की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। इस निर्णय के बाद, अब छत्तीसगढ़ में दर्ज होने वाले सभी बेनामी लेनदेन मामलों की सुनवाई रायपुर की 12वीं अपर सत्र न्यायाधीश (XII ASJ) की अदालत में की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदियों के सूखते स्रोतों पर जताई चिंता, सरकार को कमेटी गठन का निर्देश
केंद्र सरकार का यह कदम देश में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे बेनामी लेनदेन के मामलों की सुनवाई तेज होगी और दोषियों को सख्त सजा मिल सकेगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रायपुर में स्पेशल कोर्ट का गठन | CG Benami property cases | Raipur Special court formed | केंद्र सरकार गजट
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, युवक को अपहरण और रेप के मामले में किया बरी
क्या है फैसला?
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शहरी परिवहन पर हाईकोर्ट सख्त: सिटी बस सेवा पर सरकार से मांगा जवाब
उच्च न्यायालय ने भी जारी किया नोटिफिकेशन
बेनामी लेनदेन क्या होता है?
बेनामी लेनदेन वह होता है जब किसी संपत्ति को किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर खरीदा जाता है, लेकिन उसका भुगतान कोई और करता है। यह तरीका आम तौर पर काले धन को छुपाने, बकाया भुगतान से बचने, या कानूनी जिम्मेदारियों से भागने के लिए अपनाया जाता है।
क्या है सजा?
- यदि कोई बेनामी संपत्ति लेनदेन में दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है:
- 1 से 7 साल तक की कैद।
- संपत्ति के बाजार मूल्य का 25% तक का जुर्माना।
गजट अधिसूचना की मुख्य बातें
- राजपत्र अधिसूचना संख्या: S.O. 3268(ई)
- प्रकाशन तिथि: 17 जुलाई 2025
- अधिनियम: बेनामी संपत्ति लेनदेन प्रतिषेध अधिनियम, 1988 (संशोधित 2016)
- नया विशेष न्यायालय: XII ASJ, रायपुर
|
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए लागू
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रायपुर में स्पेशल कोर्ट का गठन | CG Benami property cases | Raipur Special court formed | केंद्र सरकार गजट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari