CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द,यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

Harrison Masih | Jul 26, 2025, 09:33 IST
Share
CG-bilaspur-rail-update-memu-trains-cancelled-august the sootr
CG-bilaspur-rail-update-memu-trains-cancelled-august the sootr

CG Train Cancelled: कोतरलिया-जामगा और गोंदिया-गंगाझरी रेलवे सेक्शन में काम के चलते कई मेमू ट्रेनें अगस्त में रद्द रहेंगी, यात्रियों को यात्रा से पहले जांच की सलाह।

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है।। इन कार्यों के चलते 2 अगस्त से 3 अगस्त तथा 27 से 28 जुलाई के बीच कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। बिलासपुर रेल मंडल और नागपुर डिवीजन में होने वाले ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और गर्डर लॉन्चिंग कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ की 26 ट्रेनें कैंसिल... कई के बदले रूट

कोतरलिया-जामगा के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य

बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोतरलिया-जामगा सेक्शन में 2 और 3 अगस्त को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेलवे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम का कार्य करेगा, जो ट्रेन संचालन को और अधिक आधुनिक तथा सुरक्षित बनाएगा।
रेलवे ने हाल ही में इस खंड पर बिछाई गई चौथी लाइन को सुरक्षा जांच के बाद गुड्स ट्रेनों के संचालन के लिए स्वीकृति दी है।

ये खबर भी पढ़ें... भूस्खलन के बाद बस्तर रेलमार्ग पर असर: 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट,यात्रियों को होगी परेशानी

रद्द होने वाली ट्रेनें (2 और 3 अगस्त को)

तारीखट्रेन नंबररूटस्थिति
2 अगस्त68736बिलासपुर – रायगढ़ मेमूरद्द
3 अगस्त68738बिलासपुर – रायगढ़ मेमूरद्द
3 अगस्त68737रायगढ़ – बिलासपुर मेमूरद्द
3 अगस्त68735रायगढ़ – बिलासपुर मेमूरद्द

गोंदिया–झाड़सुगुड़ा मेमू आंशिक रूप से रद्द

  • 3 अगस्त को चलने वाली गोंदिया-झाड़सुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68861/68862) बिलासपुर में समाप्त होगी।
  • बिलासपुर से झाड़सुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
  • अगले दिन ट्रेन बिलासपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर से राजिम तक यात्री ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी,जुलाई के अंत तक होगा शुभारंभ

गोंदिया-गंगाझरी के बीच गर्डर लॉन्चिंग कार्य

नागपुर डिवीजन के गोंदिया और गंगाझरी रेलवे स्टेशनों के बीच निर्माणाधीन आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य 27 जुलाई रात 11:30 बजे से 28 जुलाई रात 1:00 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।

इन तिथियों पर ट्रेनें रद्द रहेंगी:

  • 27 जुलाई: इतवारी – रायपुर मेमू ट्रेन रद्द।
  • 28 जुलाई: रायपुर – इतवारी मेमू ट्रेन रद्द।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में लैंडस्लाइड के बाद यात्री ट्रेन बंद, मालगाड़ियां दौड़ रहीं बेरोकटोक

छत्तीसगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द | बिलासपुर मेमू ट्रेनें रद्द

  • कोतरलिया-जामगा सेक्शन में तकनीकी कार्य
    2-3 अगस्त को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा।
  • मेमू ट्रेनों पर असर
    बिलासपुर-रायगढ़ रूट की 4 मेमू ट्रेनें दो दिन के लिए रद्द कर दी गई हैं।
  • गोंदिया-झाड़सुगुड़ा मेमू आंशिक रूप से रद्द
    3 अगस्त को यह ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी, आगे की यात्रा नहीं होगी।
  • गर्डर लॉन्चिंग से ट्रैफिक ब्लॉक
    27-28 जुलाई को गोंदिया-गंगाझरी के बीच आरओबी निर्माण के कारण ट्रेनें रद्द।
  • रेलवे की अपील यात्रियों से
    यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति IRCTC या हेल्पलाइन से अवश्य जांचें।
CG MEMU trains cancelled Bilaspur MEMU cancelled

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त कर लें। ट्रेनों के रद्द होने से किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा योजना तैयार रखें।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • CG Train cancelled
  • छत्तीसगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द
  • बिलासपुर रेल मंडल
  • बिलासपुर मेमू ट्रेनें रद्द
  • CG MEMU trains cancelled
  • Bilaspur MEMU cancelled
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?