बोर्ड के छात्रों ने आंसरशीट में लगाई हनुमान से गुहार, फेल हुए तो शादी टूट जाएगी,हनुमान चालीसा लिख मांगी पास करने की मन्नत
Arun Tiwari | Apr 11, 2026, 13:38 IST
cg-board-exam-answer-sheet-hanuman-chalisa-appeals
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आए हैं। कुछ छात्रों ने उत्तर लिखने के बजाय हनुमान चालीसा लिख दी ,और भगवान हनुमान से पास कराने की अपील की।
Raipur. बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां आमतौर पर छात्रों के ज्ञान और तैयारी का आईना होती हैं। लेकिन इस बार मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को कुछ ऐसा पढ़ने को मिला जिसने उन्हें चौंका भी दिया और कई जगह मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया।
छत्तीसगढ़ में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने पास होने के लिए ऐसी-ऐसी अपीलें लिखीं कि पढ़ने वाले शिक्षक भी हैरान रह गए। छात्रों ने आंसरशीट में सवाल के जवाब लिखने की जगह हनुमान चालीसा लिख दी और हनुमानजी से पास होने की गुहार लगाई।
जानकारी के मुताबिक इस सत्र में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कुल 2,66,173 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ऐसी भावनात्मक अपीलों की संख्या कुछ कम रही लेकिन जो भी मामले सामने आए उन्होंने चर्चा जरूर बटोरी।
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली अपील एक छात्रा की रही, जिसने अपनी कॉपी में लिखा सर, मेरी शादी होने वाली है। अगर मैं फेल हो गई तो शादी टूट सकती है कृपया पास कर दीजिए। यह पढ़कर शिक्षक भी कुछ देर के लिए असहज हो गए।
वहीं एक अन्य छात्र ने परिवार की आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए लिखा कि उसके घर की स्थिति बेहद खराब है और अगर वह फेल हो गया तो आगे पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। उसने शिक्षक से मानवीय आधार पर पास करने की अपील की।
कुछ छात्रों ने तो अपनी तैयारी न होने की वजह भी साफ-साफ लिख दी। एक छात्र ने लिखा कि वह नीट (NEET) की तैयारी में इतना व्यस्त था कि बोर्ड परीक्षा (CG board exam) पर ध्यान नहीं दे पाया इसलिए उसे पास कर दिया जाए। इस तरह की ईमानदार लेकिन अजीबोगरीब दलीलें भी कॉपियों में देखने को मिलीं।
भावनात्मक अपीलों के साथ-साथ कई छात्रों ने धार्मिक आस्था का सहारा भी लिया। एक छात्र ने पूरी हनुमान चालीसा लिख डाली और अंत में लिखा अगर आप हनुमानजी के सच्चे भक्त हैं, तो मुझे पास कर दीजिए। इस तरह की अपील ने शिक्षकों को चौंकाने के साथ-साथ हंसी भी दिलाई।
सबसे मार्मिक संदेश एक छात्रा का था जिसने लिखा गरीब बेटी की शादी तय है, 33 अंक देकर कन्या को आशीर्वाद देने की कृपा करें। यह लाइन पढ़कर कई शिक्षकों ने स्वीकार किया कि ऐसी अपीलें दिल को छू जाती हैं लेकिन मूल्यांकन के अपने नियम होते हैं, जिनसे समझौता नहीं किया जा सकता।
शिक्षकों का कहना है कि हर साल कुछ न कुछ ऐसी अपीलें देखने को मिलती हैं लेकिन वे केवल उत्तरों के आधार पर ही अंक देते हैं। कॉपी में लिखी भावनात्मक या धार्मिक बातें मूल्यांकन को प्रभावित नहीं करतीं।
इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 5.69 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें 10वीं कक्षा में 3,23,687 और 12वीं में 2,46,862 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही। हाईस्कूल में 33,892 और हायर सेकेंडरी में 36 हजार से ज्यादा छात्राएं छात्रों से आगे रहीं।
इन अजीबोगरीब अपीलों ने भले ही मूल्यांकन प्रक्रिया को प्रभावित न किया हो, लेकिन उन्होंने यह जरूर दिखा दिया कि परीक्षा का दबाव छात्रों पर कितना ज्यादा होता है। कई छात्र पास होने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं चाहे वह भावनात्मक अपील हो, पारिवारिक मजबूरी का हवाला हो या फिर धार्मिक आस्था का सहारा।
आखिरकार यह घटनाएं शिक्षा व्यवस्था के उस पहलू को भी उजागर करती हैं, जहां अंकों का दबाव छात्रों को इस हद तक ले जाता है कि वे उत्तर पुस्तिका को ही अपनी आखिरी उम्मीद बना लेते हैं। आंसरशीट की जांच
दिल के चार कमरों में छात्र ने लिखे लड़कियों के नाम, कहा- EX को नहीं भूल पा रहा... आंसरशीट वायरल
BJP के हाथ लगी CGPSC की आंसरशीट, दावा - गलत जवाब देने वालों को मिले फुल मार्क्स?
मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी, अब उत्तर पुस्तिका में 20 की जगह होंगे 32 पेज
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी, 12वीं में 3 नए विद्यार्थियों के जुड़े नाम
छत्तीसगढ़ में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने पास होने के लिए ऐसी-ऐसी अपीलें लिखीं कि पढ़ने वाले शिक्षक भी हैरान रह गए। छात्रों ने आंसरशीट में सवाल के जवाब लिखने की जगह हनुमान चालीसा लिख दी और हनुमानजी से पास होने की गुहार लगाई।
छात्रों की भगवान से गुहार :
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली अपील एक छात्रा की रही, जिसने अपनी कॉपी में लिखा सर, मेरी शादी होने वाली है। अगर मैं फेल हो गई तो शादी टूट सकती है कृपया पास कर दीजिए। यह पढ़कर शिक्षक भी कुछ देर के लिए असहज हो गए।
वहीं एक अन्य छात्र ने परिवार की आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए लिखा कि उसके घर की स्थिति बेहद खराब है और अगर वह फेल हो गया तो आगे पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। उसने शिक्षक से मानवीय आधार पर पास करने की अपील की।
छात्रों की आंसरशीट में ये भी जवाब :
भावनात्मक अपीलों के साथ-साथ कई छात्रों ने धार्मिक आस्था का सहारा भी लिया। एक छात्र ने पूरी हनुमान चालीसा लिख डाली और अंत में लिखा अगर आप हनुमानजी के सच्चे भक्त हैं, तो मुझे पास कर दीजिए। इस तरह की अपील ने शिक्षकों को चौंकाने के साथ-साथ हंसी भी दिलाई।
कन्या को आशीर्वाद दें :
शिक्षकों का कहना है कि हर साल कुछ न कुछ ऐसी अपीलें देखने को मिलती हैं लेकिन वे केवल उत्तरों के आधार पर ही अंक देते हैं। कॉपी में लिखी भावनात्मक या धार्मिक बातें मूल्यांकन को प्रभावित नहीं करतीं।
बोर्ड परीक्षा में 5 लाख छात्र :
इन अजीबोगरीब अपीलों ने भले ही मूल्यांकन प्रक्रिया को प्रभावित न किया हो, लेकिन उन्होंने यह जरूर दिखा दिया कि परीक्षा का दबाव छात्रों पर कितना ज्यादा होता है। कई छात्र पास होने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं चाहे वह भावनात्मक अपील हो, पारिवारिक मजबूरी का हवाला हो या फिर धार्मिक आस्था का सहारा।
आखिरकार यह घटनाएं शिक्षा व्यवस्था के उस पहलू को भी उजागर करती हैं, जहां अंकों का दबाव छात्रों को इस हद तक ले जाता है कि वे उत्तर पुस्तिका को ही अपनी आखिरी उम्मीद बना लेते हैं। आंसरशीट की जांच
ये खबरें भी पढ़ें...
BJP के हाथ लगी CGPSC की आंसरशीट, दावा - गलत जवाब देने वालों को मिले फुल मार्क्स?
मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी, अब उत्तर पुस्तिका में 20 की जगह होंगे 32 पेज
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी, 12वीं में 3 नए विद्यार्थियों के जुड़े नाम
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava