CG Board Result 2024 : कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम , यहां देखें

Vikram Jain | May 08, 2024, 18:20 IST
Share
CG Board Result 2024 Date Chhattisgarh Board of Secondary Education
CG Board Result 2024 Date Chhattisgarh Board of Secondary Education

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल 9 मई को दोपहर 12:30 पर जारी करेगा। निर्वाचन आयोग से नतीजे जारी करने की अनुमति मिलने के बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) गुरुवार 9 मई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ( CG Board 10th 12th result ) जारी करेगा। परीक्षा परिणाम दोपहर साढ़े 12 बजे माशिमं के सभा गृह में जारी किए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं का परिणाम एक साथ घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के साथ दोनों के टॉप-10 की सूची भी जारी किए जाएंगी। सीजी बोर्ड का रिजल्ट cgbse.nic.in पर चेक किया जा सकेगा। दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

निर्वाचन आयोग ने दी रिजल्ट जारी करने की अनुमति

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education) रायपुर की ओर से हाई स्कूल 10वीं और सीनियर सेकेंड्री 12वीं का रिजल्ट (CG Board Exam 10th 12th Results 2024 ) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा मंडल को रिजल्ट जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। बोर्ड का रिजल्ट माशिमं अध्यक्ष रेणु पिल्ले घोषित करेंगी। वहीं आचार संहिता लागू रहने की वजह से प्रदेश के शिक्षा मंत्री इस बार शामिल नहीं होंगे। रिजल्ट जारी होने को लेकर माशिमं सचिव पुष्पा साहू ने जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें...

वोटिंग निपटते ही बृजमोहन अग्रवाल की कुर्सी पर पांच नेताओं की नजर, चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार

नोटिफिकेशन जारी, कल जारी होगा सीजी बोर्ड रिजल्ट

रिजल्ट मंडल के सभागार में बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में जारी किये जाएंगे। छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग के लिए सीजी बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 भी जारी किया है। इस नंबर पर 1 से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस के टोल फ्री नंबर 14416 पर 24 घंटे मुफ्त परामर्श मिलेगा। बता दे कि प्रदेश की लोकसभा की बची हुई 7 सीटों के लिए तीसरे चरण में 7 मई को मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद ही नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

CG Liquor Scam में साकी बने 11 मास्टर माइंड, तीन साल में कमा लिए 2100 करोड़, ईडी फाइल्स में सामने आई पूरी कहानी

इन डेट्स में हुई थीं परीक्षाएं

इस साल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ( CGBSE ) की 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2024 से 21 मार्च तक, वहीं 12वीं की परीक्षा 1 से 23 मार्च 2024 तक हुई थी। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 6.10 लाख स्टूडेंट पंजीकृत थे। 12वीं में 2 लाख 62 हजार छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी और 10 वीं के लिए 3 लाख 47 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। पिछले साल 10 मई को सीजी बोर्ड रिजल्ट घोषित हुए था। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत रहा था जबकि 10वीं का रिजल्ट 75.5 प्रतिशत रहा था। 10वीं में राहुल यादव ने टॉप किया था और 12वीं में विधि ने 98.2 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था।

Tags:
  • Chhattisgarh Board of Secondary Education
  • CG Board 10th 12th result
  • CG Board Exam 10th 12th Results 2024
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा