अतिशेष शिक्षकों की ज्वाइनिंग में लापरवाही पर होगी कार्यवाही,सरकार ने दिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

Arun Tiwari | Oct 23, 2025, 12:07 IST
Share
cg-government-action-surplus-teachers-joining-issue-raipur
cg-government-action-surplus-teachers-joining-issue-raipur

सरकार ने सरप्लस टीचर के मामले में सख्त रुख अपना लिया है। ज्वाइनिंग न देने वाले सरप्लस शिक्षकों पर अब कारवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्यभर में विद्यालयों एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी।

अरुण तिवारी @ रायपुर

Raipur: सरकार ने सरप्लस टीचर के मामले में सख्त रुख अपना लिया है। ज्वाइनिंग न देने वाले सरप्लस शिक्षकों (Surplus Teacher) पर अब कारवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राज्यभर में विद्यालयों एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत अतिशेष शिक्षकों का पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से जिला, संभाग एवं संचालनालय स्तर पर गठित समितियों द्वारा की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग से किया इंकार,कोरबा में 4 शिक्षक निलंबित,कई को नोटिस जारी

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के बावजूद शिक्षकों की कमी

डीपीआई ने जारी किए निर्देश:

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र में यह उल्लेख किया गया कि पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद भी कुछ शिक्षकों द्वारा आज दिनांक तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। संभागीय संयुक्त संचालकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऐसे शिक्षकों की सूची (गोशवारा सहित) शासन को प्रेषित की गई थी, ताकि उनके विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुमति प्राप्त की जा सके। इस पर शासन ने प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है। अब ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लापरवाही पर अनुशासनात्मक कारवाई:

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण के पश्चात पदस्थापना आदेश के बावजूद कार्यभार ग्रहण न करना प्रशासनिक अनुशासन का उल्लंघन है। शासन इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से ले रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... बेगार कर पगार ले रहे थे 15 हजार हेडमास्टर,लेक्चरर और टीचर, युक्तियुक्तकरण के बाद भी प्रिंसिपल से शिक्षक तक 25 हजार पद खाली

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण नीति से अब कोई स्कूल शिक्षकविहीन नहीं, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • surplus teacher
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • युक्तियुक्तकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा