वेतन में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का सरकार ने आदेश किया जारी, एरियर्स नहीं मिलने से अधिकारी-कर्मी नाखुश

VINAY VERMA | Jan 14, 2026, 20:33 IST
Share
cg-govt-employees-get-58-percent-da-january-2026
cg-govt-employees-get-58-percent-da-january-2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 58% महंगाई भत्ता (डीए) जनवरी 2026 से लागू करने का आदेश दिया है। जुलाई 2025 से लंबित डीए का एरियर्स नहीं देने पर कर्मचारियों और पेंशनर्स में नाराजगी है।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों को 58% डीए देने का आदेश जारी किया।
  • डीए जुलाई 2025 की जगह जनवरी 2026 से लागू किया गया है।
  • एरियर्स नहीं मिलने से कर्मचारियों को 6,000 से 30,000 रुपये तक का नुकसान।
  • दिसंबर में 3 दिन के कलमबंद आंदोलन के बाद सरकार ने डीए लागू किया।
  • अधिकारी-कर्मचारी संगठन डीए की देय तिथि को लेकर आंदोलन की तैयारी में।

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ के अफसर-कर्मियों की सैलरी इस बार डीए जोड़कर मिलेगी। छग शासन से जनवरी की सैलरी में डीए जोड़कर देने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब छग के अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र के कर्मचारियों की तरह ही 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। आदेश के अनुसार सरकार यह डीए जनवरी 2026 के वेतन से जोड़कर मिलेगा। जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।

सीएम विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, केंद्र के बराबर 3% बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

जुलाई 2025 से था लंबित

केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ात हुए 58 प्रतिशत कर दिया था। जिसके बाद राज्य में इसके लिए आंदोलन शुरु हो गए। दिसंबर में 3 दिनों के बड़े आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने इसे लागू तो कर दिया लेकिन इसे जुलाई 2025 की जगह जनवरी 2026 से देने का आदेश किया गया है। जिससे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी नाराज है। उनका कहना है कि सरकार को इसे जुलाई 2025 से लागू करना चाहिए।



MP DA Hike: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ेगा, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

एरियर्स का नुकसान

छग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का कहना है कि प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारियों ने दिसंबर में 3 दिन का कलम बंद आंदोलन किया था। जिसके बाद सरकार ने डीए देने की घोषणा की। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है लेकिन वित्त विभाग के इस आदेश के कारण प्रदेश के प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी और पेंशनर्स को 6000 से 30 हजार रुपए तक का नुकसान हो रहा है।

आंदोलन की बना रहे योजना

बता दें कि प्रदेश में 4 लाख 10 अधिकारी-कर्मचारी सेवा दे रहे हैं जबकि पेशनर्स की संख्या 1 लाख 45 हजार है। इनका प्रतिनिधित्व करने वालों का कहना है कि केंद्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता देने का वादा मोदी की गारंटी में शामिल था। इसके तहत आदेश ना जारी करके राज्य शासन मोदी की गारंटी के खिलाफ काम कर रही है। हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। इसके लिए जल्द रणनीति तैयार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के 7.5 लाख कर्मचारियों को इंतजार: महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि की घोषणा कब होगी?

DA Hike : चार लाख से अधिक पेंशनरों को मिलेगा 50 फीसदी महंगाई भत्ता

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • छत्तीसगढ़ शासन
  • महंगाई भत्ता
  • अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन
  • DA Hike
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा