25 से ज्यादा ठिकानों पर GST की रेड,10 करोड़ की लगाई पेनाल्टी,व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें
Harrison Masih | Updated:
CG GST raids 25 places 10 crores penalty the sootr
CG GST Raid: छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत में हड़कंप मचाने वाली एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने 25 से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।
CG GST Raid: छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत में हड़कंप मचाने वाली एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राज्य जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने प्रदेश के 5 प्रमुख जिलों – बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़ और जगदलपुर में 25 से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई गुटखा, फुटवियर, कॉरपोरेट कंपनियों, कपड़ा एवं जनरल ट्रेडिंग से जुड़ी फर्मों पर की गई है। छापेमारी के दौरान GST टीम को बोगस बिलिंग, कच्चे में लेनदेन और करोड़ों की कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। टीम ने बड़ी मात्रा में बिल बुक्स, डिजिटल डेटा, स्टाफ रजिस्टर और अन्य व्यावसायिक रिकॉर्ड जब्त किए हैं।
जांच में सामने आया है कि कई फर्मों ने 2017-18 से 2024-25 तक करोड़ों का टर्नओवर दिखाया, लेकिन कर भुगतान नगण्य है। वहीं ई-वे बिल की जांच में यह पाया गया कि माल की वास्तविक बिक्री आम उपभोक्ताओं को की गई, जबकि बिल अन्य व्यापारियों को दिखाकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया गया।
छापेमारी में कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में न तो कोई अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर (जैसे टैली) मिला और न ही व्यापारिक दस्तावेजों का समुचित संधारण पाया गया।
इसके साथ ही जीएसटी विभाग ने दो थोक ड्रायफ्रूट व्यापारियों की दुकान और गोदाम में भी कार्रवाई की। कंप्यूटर, लैपटॉप, डिजिटल डायरियां और बिक्री रजिस्टर को जब्त किया गया। डिजिटल फॉरेंसिक एनालिसिस के जरिए बिक्री से जुड़ा हर वाउचर और डेटा खंगाला गया। इन व्यापारियों पर पहले से ही टैक्स चोरी की शिकायतें लंबित थीं, जिनकी पुष्टि अब दस्तावेजों से हुई है।
जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में मिले दस्तावेजों के आधार पर संबंधित फर्मों पर लगभग 10 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई जा रही है। साथ ही सभी व्यापारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है और कुछ मामलों में वित्तीय धोखाधड़ी की गहराई से जांच के लिए केस को प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपने की तैयारी है।
GST पोर्टल के डेटा के मुताबिक, इन फर्मों का रिस्क स्कोर 10 तक पहुंच गया था। यही संकेत था कि इन फर्मों की गतिविधियां संदेहास्पद हैं। मौके पर जाने पर देखा गया कि व्यवसाय स्थल पर न तो लेखा पुस्तकें थीं और न ही कोई वैध रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी मौजूद थी।
विभागीय बयान: टैक्स चोरी नहीं होगी बर्दाश्त
उन्होंने सभी व्यापारियों को सलाह दी कि वे समय पर कर भुगतान करें और बोगस बिलिंग से बचें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राज्य GST विभाग की यह व्यापक कार्रवाई प्रदेश में कर चोरी के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। एक तरफ सरकार GST कलेक्शन में रिकॉर्ड बना रही है, तो दूसरी तरफ ऐसे व्यापारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं जो नियमों से बचने की कोशिश करते हैं।
CGST का छापा | छत्तीसगढ़ GST विभाग | Chhattisgarh GST department | 25 ठिकानों CGST का छापा | छत्तीसगढ़ GST की रेड | CGST raid | CG News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह कार्रवाई गुटखा, फुटवियर, कॉरपोरेट कंपनियों, कपड़ा एवं जनरल ट्रेडिंग से जुड़ी फर्मों पर की गई है। छापेमारी के दौरान GST टीम को बोगस बिलिंग, कच्चे में लेनदेन और करोड़ों की कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। टीम ने बड़ी मात्रा में बिल बुक्स, डिजिटल डेटा, स्टाफ रजिस्टर और अन्य व्यावसायिक रिकॉर्ड जब्त किए हैं।
फर्जी बिलिंग और जीरो टैक्स भुगतान का खुलासा
छापेमारी में कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में न तो कोई अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर (जैसे टैली) मिला और न ही व्यापारिक दस्तावेजों का समुचित संधारण पाया गया।
ड्रायफ्रूट व्यापारियों के यहां भी दबिश
10 करोड़ की पेनाल्टी और नोटिस जारी
छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है और कुछ मामलों में वित्तीय धोखाधड़ी की गहराई से जांच के लिए केस को प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपने की तैयारी है।
GST रिस्क स्कोर और पोर्टल डेटा ने खोली पोल
क्या है GST की रेड का मामला?
|
विभागीय बयान: टैक्स चोरी नहीं होगी बर्दाश्त
GST स्पेशल कमिश्नर टीएल ध्रुव ने बताया कि “हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बिना टैक्स भुगतान किए कोई भी व्यापारी व्यापार नहीं कर सकेगा। इसी सख्ती की वजह से पिछली तिमाही में छत्तीसगढ़, देश के शीर्ष राज्यों में रहा जहाँ से सबसे ज्यादा GST कलेक्शन हुआ। इस तिमाही में भी वही रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश की जा रही है।
राज्य GST विभाग की यह व्यापक कार्रवाई प्रदेश में कर चोरी के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। एक तरफ सरकार GST कलेक्शन में रिकॉर्ड बना रही है, तो दूसरी तरफ ऐसे व्यापारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं जो नियमों से बचने की कोशिश करते हैं।
CGST का छापा | छत्तीसगढ़ GST विभाग | Chhattisgarh GST department | 25 ठिकानों CGST का छापा | छत्तीसगढ़ GST की रेड | CGST raid | CG News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha