छत्तीसगढ़ में H1N1 के 298 केस, एक दिन में 46 नए मरीज, रायपुर हॉट स्पॉट
Arun Tiwari | Sept 09, 2026, 14:49 IST
छत्तीसगढ़ में H1N1 के 298 केस
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 8 सितंबर तक प्रदेश में 298 मरीज मिले हैं, जिनमें 113 एक्टिव हैं। रायपुर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है, जहां 127 केस दर्ज हुए हैं। एक दिन में 46 नए मरीज मिले हैं।
Raipur : छत्तीसगढ़ में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की राज्य सर्विलेंस इकाई (IDSP) की 8 सितंबर की डेली रिपोर्ट ने चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। एक ही दिन में प्रदेश में H1N1 के 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से अब तक राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 298 हो गई है। इनमें 113 मरीज अभी एक्टिव हैं। सबसे ज्यादा चिंता रायपुर के आंकड़ों को लेकर है। राजधानी में एक दिन में 19 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक H1N1 के कुल 127 पॉजिटिव केस दर्ज हो चुके हैं। यानी राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों में सबसे बड़ा हिस्सा रायपुर का है।
रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में संक्रमण का आंकड़ा सबसे अधिक है। दुर्ग में 8 सितंबर को 4 नए मरीज मिले और कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 40 पहुंच गई। बिलासपुर में 3 नए मरीज मिले हैं और यहां कुल संख्या 38 हो गई है। कोरबा में भी 3 नए मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है।
H1N1 का संक्रमण सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक बस्तर में 2 नए मरीज मिले हैं और जिले का कुल आंकड़ा 5 है। बलौदाबाजार में 2 नए केस के साथ कुल संख्या 4 और महासमुंद में 2 नए मामलों के साथ कुल संख्या 7 हो गई है। राजनांदगांव में भी 2 नए मरीज मिले हैं और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6 है। जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, मुंगेली और सरगुजा में भी नए मरीज मिले हैं। इन जिलों में क्रमश: 1, 1, 1 और 1 नया पॉजिटिव केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों के 5 मरीज भी रिपोर्ट में पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं।
राज्य में इस समय 113 एक्टिव H1N1 मरीज हैं। इनमें 32 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 8 सितंबर तक कुल 298 पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए हैं।यानी वर्तमान में एक्टिव मरीजों में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या होम आइसोलेशन वाले मरीजों से काफी ज्यादा है।
8 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में कोई नया H1N1 पॉजिटिव केस दर्ज नहीं हुआ। बालोद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, मनेंद्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सक्ती और सूरजपुर में उस दिन नए केस की संख्या शून्य रही। हालांकि इन जिलों में पहले से पॉजिटिव मरीज दर्ज हैं।
- कुल पॉजिटिव मरीज: 298
- एक दिन में नए मरीज: 46
- एक्टिव मरीज: 113
- होम आइसोलेशन: 32
- अस्पताल में भर्ती: 81
- सबसे ज्यादा कुल केस: रायपुर-127
- दुर्ग: 40
- बिलासपुर: 38
- कोरबा: 19
- एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस: रायपुर-19
तेज बुखार
खांसी और गले में खराश
नाक बहना या बंद होना
सिरदर्द और शरीर में दर्द
बहुत ज्यादा थकान
कभी-कभी उल्टी या दस्त, खासकर बच्चों में
यह छींकने-खांसने की बूंदों और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैल सकता है।अधिकांश लोगों में यह ठीक हो जाता है, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कुछ पुरानी बीमारियों वाले लोगों में गंभीर संक्रमण का जोखिम अधिक हो सकता है।
मास्क पहनें, खासकर भीड़ या बंद जगहों पर और संक्रमित व्यक्ति के आसपास।
हाथ बार-बार साबुन से धोएं या अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र इस्तेमाल करें।
खांसते या छींकते समय मुंह-नाक को टिश्यू/कोहनी से ढकें। इस्तेमाल किया टिश्यू तुरंत फेंकें।
संक्रमित व्यक्ति को घर पर आराम दें और दूसरों से दूरी रखें, खासकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं से।
अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा शुरू न करें। डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
इन्फ्लुएंजा वैक्सीन के बारे में डॉक्टर से सलाह लें,यह फ्लू से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।
दरवाजे के हैंडल, मोबाइल, टेबल जैसी बार-बार छुई जाने वाली सतहों को साफ रखें।
तुरंत चिकित्सा सहायता लें अगर सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, बहुत ज्यादा कमजोरी/बेहोशी, होंठ या चेहरा नीला पड़ना, या हालत तेजी से बिगड़ना जैसे लक्षण हों।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 200 के पार, एक ही दिन में मिले 26 नए मरीज
ग्वालियर में स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले, मालदीव से 10 दिन पहले लौटे थे
छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में फैला स्वाइन फ्लू, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग लगवा सकेंगे
ये जिले बन रहे हॉटस्पॉट
बस्तर से महासमुंद तक नए मरीज
32 मरीज घर पर, 81 अस्पताल में
कई जिलों में नए केस नहीं
आंकड़ों में H1N1 की स्थिति
- एक दिन में नए मरीज: 46
- एक्टिव मरीज: 113
- होम आइसोलेशन: 32
- अस्पताल में भर्ती: 81
- सबसे ज्यादा कुल केस: रायपुर-127
- दुर्ग: 40
- बिलासपुर: 38
- कोरबा: 19
- एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस: रायपुर-19
इसके सामान्य लक्षण
खांसी और गले में खराश
नाक बहना या बंद होना
सिरदर्द और शरीर में दर्द
बहुत ज्यादा थकान
कभी-कभी उल्टी या दस्त, खासकर बच्चों में
यह छींकने-खांसने की बूंदों और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैल सकता है।अधिकांश लोगों में यह ठीक हो जाता है, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कुछ पुरानी बीमारियों वाले लोगों में गंभीर संक्रमण का जोखिम अधिक हो सकता है।
ये सावधानी रखें
हाथ बार-बार साबुन से धोएं या अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र इस्तेमाल करें।
खांसते या छींकते समय मुंह-नाक को टिश्यू/कोहनी से ढकें। इस्तेमाल किया टिश्यू तुरंत फेंकें।
संक्रमित व्यक्ति को घर पर आराम दें और दूसरों से दूरी रखें, खासकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं से।
पर्याप्त पानी/तरल पदार्थ लें और आराम करें।
इन्फ्लुएंजा वैक्सीन के बारे में डॉक्टर से सलाह लें,यह फ्लू से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।
दरवाजे के हैंडल, मोबाइल, टेबल जैसी बार-बार छुई जाने वाली सतहों को साफ रखें।
तुरंत चिकित्सा सहायता लें अगर सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, बहुत ज्यादा कमजोरी/बेहोशी, होंठ या चेहरा नीला पड़ना, या हालत तेजी से बिगड़ना जैसे लक्षण हों।
ये खबरें भी पढ़े....
ग्वालियर में स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले, मालदीव से 10 दिन पहले लौटे थे
छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में फैला स्वाइन फ्लू, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, इस उम्र के लोग लगवा सकेंगे
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar