धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग से हटाए गए तीर्थराज अग्रवाल, चंदन कुमार को SCRDA की जिम्मेदारी
VINAY VERMA | Mar 11, 2026, 17:23 IST
cg-ias-tirthraj-agarwal-removed-dharmswa-department-550-crore-scam
छत्तीसगढ़ सरकार ने धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग में पदस्थ आईएएस अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल को उनके पद से हटा दिया है। यह फैसला विभाग से जुड़े विवाद और कथित 550 करोड़ के घोटाले के संदिग्ध कनेक्शन सामने आने के बाद लिया गया।
Raipur. राज्य सरकार ने आखिरकार धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग में पदस्थ आईएएस अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल को पद से हटा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
यह कार्रवाई उस समय हुई जब द सूत्र ने विभाग में चल रहे विवादित मामलों और 550 करोड़ रुपए से जुड़े घोटाले के संदिग्ध कनेक्शन को उजागर किया था। खबर सामने आने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और आखिरकार तीर्थराज अग्रवाल को विभाग से हटाने का फैसला लेना पड़ा।
तीर्थराज अग्रवाल को आईएएस बनने के बाद धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग में उप सचिव के रूप में पदस्थ किया गया था। यह विभाग धार्मिक ट्रस्टों, मंदिरों और उनसे जुड़े आर्थिक मामलों की निगरानी करता है।
ऐसे संवेदनशील विभाग में उनकी नियुक्ति पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी। विभाग के भीतर भी कई अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर इस नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे। लेकिन लंबे समय तक इन सवालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़ें... 550 करोड़ के कथित भू-अर्जन घोटाले की फाइल हुई क्लोज, तब जाकर IAS बने तीर्थराज अग्रवाल
![IAS Tirthraj Agarwal]()
मामले को और संवेदनशील इसलिए माना जा रहा है क्योंकि तीर्थराज अग्रवाल, विभाग के मंत्री राजेश अग्रवाल के दामाद बताए जाते हैं। इसी रिश्तेदारी को लेकर विपक्ष और प्रशासनिक हलकों में लगातार सवाल उठ रहे थे कि क्या पारिवारिक संबंधों के कारण उन्हें महत्वपूर्ण विभाग में जिम्मेदारी दी गई।
द सूत्र की पड़ताल में भी यह बात सामने आई कि नियुक्ति को लेकर अंदरखाने असंतोष था, लेकिन सत्ता के प्रभाव के कारण अधिकारी खुलकर बोलने से बच रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... डिप्टी सीएम अरुण साव के OSD विपुल गुप्ता हटाए गए, इन्हें मिली जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक जिस समय तीर्थराज अग्रवाल की प्रशासनिक यात्रा आगे बढ़ रही थी, उसी दौरान 550 करोड़ रुपए के एक बड़े वित्तीय घोटाले की फाइलें भी चर्चा में थीं। आरोप है कि इसी विवादित प्रकरण को खत्म कराने और फाइलों को ठंडे बस्ते में डालने के बाद उनका रास्ता साफ हुआ और वे आईएएस कैडर तक पहुंच गए।
हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में इस घोटाले को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है।
ये खबर भी पढ़ें... हटाए गए मंत्री टंकराम वर्मा के PA, GAD ने संविदा सेवा की समाप्त
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि द सूत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार के सामने छवि का संकट खड़ा हो गया था। धार्मिक न्यास विभाग पहले ही कई विवादों के कारण सुर्खियों में रहा है।
ऐसे में मंत्री के दामाद की भूमिका को लेकर उठ रहे सवाल सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे थे। यही कारण है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने तेजी से आदेश जारी कर उन्हें विभाग से हटा दिया।
हालांकि IAS तीर्थराज अग्रवाल को विभाग से हटाने की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कई अहम सवाल अब भी बाकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि 550 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की सच्चाई क्या है और उसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
साथ ही यह भी जांच का विषय है कि क्या किसी प्रभाव के चलते प्रशासनिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर माहेश्वरी कॉलेज प्रिंसिपल पद से हटाए गए राजीव झालानी मुश्किल में, बाउंडओवर का भी नोटिस
सामान्य प्रशासन के एक अन्य आदेश के अनुसार SCRDA की कमान चंदन कुमार संभालेंगे। चंराज्य सरकार ने 2011 बैच के अधिकारी चंदन कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ राजधानी विकास प्राधिकरण SCRDA का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है। वे विकास परियोजनाओं की निगरानी करेंगे।
![IAS Tirthraj Agarwal]()
नया
सरकारी आदेश के मुताबिक चंदन कुमार अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ SCRDA का काम भी संभालेंगे। वे पहले से ही नया रायपुर विकास प्राधिकरण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा संचालक बजट की भी जिम्मेदारी है। वे संस्थाओं के विकास कार्यों को समन्वित तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके पास होगी।
यह कार्रवाई उस समय हुई जब द सूत्र ने विभाग में चल रहे विवादित मामलों और 550 करोड़ रुपए से जुड़े घोटाले के संदिग्ध कनेक्शन को उजागर किया था। खबर सामने आने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और आखिरकार तीर्थराज अग्रवाल को विभाग से हटाने का फैसला लेना पड़ा।
आईएएस बनने के बाद मिला था उप सचिव का पद
ऐसे संवेदनशील विभाग में उनकी नियुक्ति पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी। विभाग के भीतर भी कई अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर इस नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे। लेकिन लंबे समय तक इन सवालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़ें... 550 करोड़ के कथित भू-अर्जन घोटाले की फाइल हुई क्लोज, तब जाकर IAS बने तीर्थराज अग्रवाल
IAS Tirthraj Agarwal
मंत्री से रिश्तेदारी ने बढ़ाए सवाल
द सूत्र की पड़ताल में भी यह बात सामने आई कि नियुक्ति को लेकर अंदरखाने असंतोष था, लेकिन सत्ता के प्रभाव के कारण अधिकारी खुलकर बोलने से बच रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... डिप्टी सीएम अरुण साव के OSD विपुल गुप्ता हटाए गए, इन्हें मिली जिम्मेदारी
550 करोड़ के घोटाले की छाया
हालांकि इस पूरे मामले की आधिकारिक जांच अभी सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में इस घोटाले को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है।
ये खबर भी पढ़ें... हटाए गए मंत्री टंकराम वर्मा के PA, GAD ने संविदा सेवा की समाप्त
सरकार की छवि बचाने की कोशिश
ऐसे में मंत्री के दामाद की भूमिका को लेकर उठ रहे सवाल सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे थे। यही कारण है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने तेजी से आदेश जारी कर उन्हें विभाग से हटा दिया।
अभी कई सवाल बाकी
साथ ही यह भी जांच का विषय है कि क्या किसी प्रभाव के चलते प्रशासनिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर माहेश्वरी कॉलेज प्रिंसिपल पद से हटाए गए राजीव झालानी मुश्किल में, बाउंडओवर का भी नोटिस
2011 बैच के चंदन कुमार को नई जिम्मेदारी
IAS Tirthraj Agarwal
नया रायपुर के साथ SCRDA का काम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari