HTPS पर 18 करोड़ का जुर्माना, अफसरों-ठेकेदारों पर भी कसता शिकंजा, प्रशासन का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन

VINAY VERMA | Apr 18, 2026, 19:51 IST
Share
cg-korba-hasdeo-river-pollution-htps-18-crore-fine-action
cg-korba-hasdeo-river-pollution-htps-18-crore-fine-action

कोरबा जिले में हसदेव नदी को प्रदूषित करने के मामले में HTPS पर 18 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया गया है। राखड़युक्त पानी नदी में छोड़े जाने और पेयजल प्रभावित होने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता का तबादला किया गया और जांच टीम गठित की गई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी को प्रदूषित करने के मामले में प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) कोरबा पश्चिम प्रबंधन पर 18 करोड़ रूपए का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया गया है। इस फैसले से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पर्यावरण के नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ा संदेश मिला है।

जिम्मेदार अफसर पर गिरी गाज

मामले में लापरवाही सामने आने के बाद अधीक्षण अभियंता पीतांबर नेताम पर तत्काल कार्रवाई की गई। कुणाल दुदावत की सख्ती के बाद नेताम का तुरंत तबादला रायपुर कर दिया गया है। उनकी जगह सत्येंद्र साहू को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही पर सीधे एक्शन होगा।

राखड़ बांध ओवरफ्लो, नदी में घुला जहर

जांच में सामने आया कि झाबू स्थित ऐश डैम के भर जाने के कारण राखड़युक्त पानी सीधे हसदेव नदी (Hasdeo River) और आसपास की नहरों में छोड़ा जा रहा था। इससे जल प्रदूषण का स्तर खतरनाक तरीके से बढ़ गया और शहर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हैरानी की बात यह रही कि हालात संभालने के बजाय प्रबंधन ने जानकारी छिपाने की कोशिश की, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।

जांच के लिए स्पेशल टीम

जल संसाधन विभाग ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए 18 करोड़ रूपए का दंड लगाया है। साथ ही कलेक्टर के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो पूरे घटनाक्रम की परत-दर-परत जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि किन स्तरों पर चूक हुई और किसकी मिलीभगत से यह पर्यावरणीय नुकसान हुआ।

ठेकेदार के ब्लैकलिस्ट की उठी मांग

स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सिर्फ अधिकारियों तक सीमित नहीं है। राखड़ निपटान का काम संभालने वाले ठेकेदार पर भी सवाल उठ रहे हैं। मांग की जा रही है कि दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और उस पर आर्थिक दंड भी लगाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम इस पहलू पर भी गंभीरता से काम कर रही है।

नदी से खिलवाड़ अब नहीं चलेगा

इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। हसदेव नदी जैसे जीवनदायिनी स्रोत के साथ लापरवाही अब सीधे भारी नुकसान और सख्त कार्रवाई में बदलेगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है, जिससे कई और जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

डर के आगे जीत नहीं मौत मिली, हसदेव नदी के डेंजर जोन में डूबा युवक, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने

CG News: छत्तीसगढ़ हसदेव नदी हादसा: पिकनिक मनाने गए PSC के 5 छात्र डूबे, एक की माैत, 2 लापता, दो बचाए गए

44 साल में तय नहीं हो पाया महानदी का पानी किसका, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में खिंची हुई हैं तलवारें

गंगा नदी में इफ्तार पार्टी: मांसाहारी भोजन, हड्डियां फेंकने पर 14 लोगों के खिलाफ FIR

Tags:
  • CG News
  • कोरबा
  • जल संसाधन विभाग
  • हसदेव नदी
  • Hasdeo River
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा