CG व्यापम लैब टेक्नीशियन भर्ती में बड़ा अपडेट,102 उम्मीदवार अयोग्य घोषित,जानें पूरा मामला

Harrison Masih | Aug 21, 2025, 15:35 IST
Share
Cg-lab-technician-recruitment-2023-eligible-noneligible-candidates-list
Cg-lab-technician-recruitment-2023-eligible-noneligible-candidates-list

व्यापम ने लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें 348 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं, जबकि 102 उम्मीदवार अधूरी शैक्षणिक योग्यता के कारण अयोग्य घोषित किए गए हैं।

Lab Technician Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के लिए साल 2023 में आयोजित लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। विभाग ने योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इसमें 348 उम्मीदवार योग्य पाए गए हैं, जबकि 102 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

CG Job News: पालना और आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती शुरू, महिलाएं जल्दी करें आवेदन

लैब टेक्नीशियन अयोग्यता का कारण क्या है?

सूची में शामिल 102 अपात्र अभ्यर्थियों में 73 से अधिक उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री अलग-अलग ब्रांच से ली है। जबकि इस भर्ती के लिए अनिवार्य रूप से स्नातक की डिग्री प्रयोगशाला (Laboratory Subject) विषय के साथ होना जरूरी था। जिन अभ्यर्थियों ने यह शर्त पूरी नहीं की, उन्हें अयोग्य की श्रेणी में डाल दिया गया।

आपत्ति दर्ज करने का अवसर

विभाग ने अपात्र अभ्यर्थियों को 21 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। यदि कोई उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के आधार पर यह सिद्ध कर देता है कि उसकी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित मानकों के अनुरूप है, तो उसकी उम्मीदवारी फिर से बहाल की जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें...

CG Job News: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी,900 पदों पर हो रही है सीधी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया का बैकग्राउंड

राज्य शासन ने लैब टेक्नीशियन के कुल 450 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इनमें से:

  • 260 पद सामान्य भर्ती के लिए रखे गए।
  • 190 पद संविदा से नियमितिकरण हेतु सुरक्षित रखे गए। लैब टेक्नीशियन भर्ती अपडेट
ये खबर भी पढ़ें...

CG Job News: सरकारी कॉलेजों में नौकरी का मौका,कई पदों पर निकली संविदा भर्ती

लैब टेक्नीशियन भर्ती 2023: योग्य-अयोग्य उम्मीदवारों की सूची जारी

  1. लिस्ट जारी – व्यापम ने उच्च शिक्षा विभाग के लिए लैब टेक्नीशियन भर्ती 2023 की पात्र और अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की।
  2. 348 पात्र उम्मीदवार – कुल 348 उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता पूरी करने पर पात्र माना गया।
  3. 102 अपात्र घोषित – 102 उम्मीदवार अधूरी शैक्षणिक योग्यता और गलत डिग्री के कारण अपात्र घोषित किए गए।
  4. आपत्ति दर्ज करने का मौका – उम्मीदवार 21 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  5. 450 पदों पर भर्ती – इस भर्ती में 450 पद निकाले गए थे, जिनमें 260 सामान्य भर्ती और 190 संविदा से नियमितिकरण के लिए आरक्षित हैं।
ये खबर भी पढ़ें...

CG Job News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन शुरू, न गंवाएं ये मौका

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना

सूची जारी होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह एक राहत की खबर है, जबकि अपात्र अभ्यर्थियों के पास दस्तावेज़ों के आधार पर अपनी दावेदारी साबित करने का आखिरी अवसर है।

FAQ

  1. लैब टेक्नीशियन भर्ती 2023: योग्य-अयोग्य उम्मीदवारों की सूची कब जारी हुई?
    CG व्यापम की लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2023 की पात्र और अपात्र उम्मीदवारों की सूची 21 अगस्त 2025 को जारी की गई है।
  2. लैब टेक्नीशियन भर्ती 2023 में कितने पदों पर नियुक्ति होनी है?
    छत्तीसगढ़ व्यापमं लैब टेक्नीशियन भर्ती प्रक्रिया में कुल 450 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसमें 260 पद सामान्य भर्ती और 190 पद संविदा से नियमितिकरण के लिए आरक्षित हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • CG व्यापम
  • लैब टेक्नीशियन भर्ती अपडेट
  • लैब टेक्नीशियन भर्ती 2023
  • Lab Technician Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती