डिप्टी सीएम के साथ मंच पर नजर आया जमीन की हेराफेरी का आरोपी गुरुचरण सिंह होरा, चल रहा फर्जी रजिस्ट्री का मामला
The Sootr | Jan 20, 2026, 18:41 IST
cg-land-scam-gurucharan-singh-hora-shares-stage-with-deputy-cm-arun-sao
छत्तीसगढ़ में जमीन हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्री के आरोपी गुरुचरण सिंह होरा का डिप्टी सीएम अरुण साव समेत मंत्रियों के साथ सार्वजनिक मंच साझा करना विवाद का विषय बन गया है।
NEWS IN SHORT
- जमीन हेराफेरी के आरोपी गुरुचरण सिंह होरा मंत्रियों के साथ मंच पर नजर आया।
- डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ कार्यक्रम में मौजूदगी पर सवाल खड़े हुए।
- होरा पर धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने का एफआईआर पहले से दर्ज है।
- आरोपों के बावजूद सार्वजनिक आयोजनों में उसकी सक्रिय भागीदारी जारी है।
- नेताओं की ऐसे दागी लोगों से नजदीकी सुशासन पर संदेह पैदा करती है।
NEWS IN DETAIL
होरा के खिलाफ कुछ महीने पहले ही धोखाधड़ी,जालसाजी और धमकी देने की एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद भी होरा खुलेआम आयोजन कर रहे हैं और तो और मंत्रियों के साथ मंच भी शेयर कर रहे हैं। नेता कहते हैं कि उनके साथ कोई भी फोटो खिंचवा लेता है लेकिन यहां तो स्वागत सत्कार,भाषण और ईनाम वितरण का कार्यक्रम हो रहा है। तो क्या होरा जैसे दागी कारोबारियों की सार्वजनिक स्वीकारता हो गई है।
यदि गुरुचरण होरा जैसे लोग सार्वजनिक आयोजनों में धड़ल्ले शामिल होंगे तो समाज में क्या संदेह जाएगा। और क्या राजनेताओं को यह ध्यान नहीं रखना चाहिए कि उनके साथ माफिया मंच पर अपनी दंबगई का प्रदर्शन कर रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
रायपुर में कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा की तलाश तेज, सहयोगी इंदरपाल पुलिस के कब्जे में, पीड़ितों ने दिया धरना
रायपुर में मृत महिला को बताया जिंदा,होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा और BJP मंडल अध्यक्ष ने हड़पी जमीन,कार्रवाई तेज
माफिया से दूरी-कितनी जरुरी :
पीड़ितों के मन में यह बात आ जाती है कि जब आरोपी ही नेताओं से गलबहियां कर रहा है तो फिर उनकी शिकायत पर उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। नेताओं को चाहिए कि वे आरोपी,अपराधी,माफिया,दबंग और दागी लोगों से दूरी बनाएं ताकि लोगों को सुशासन का मतलब समझ में आए।
बंसल पंख मैराथन में शामिल हुआ होरा :
यानी जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाला होरा सार्वजनिक मंच पर आकर यह दिखा रहा है कि वो कितना भी कुख्यात हो लेकिन वो खुलेआम आयोजनों में शामिल होगा। फिर चाहे मंच पर मंत्री हों या पूर्व मंत्री किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
ये खबरें भी पढ़ें...
भूमाफिया गुरुचरण सिंह होरा के कब्जे से छुड़ाई 10 एकड़ जमीन , जानिए कहां कर रखा था अवैध कब्जा
गुरुचरण सिंह होरा और उनके बेटे तरनजीत सिंह को नहीं मिली अग्रिम जमानत
तीन महीने पहले दर्ज हुआ था मामला :
एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने मृत महिला चमारिन बाई को जिंदा दिखाकर उसकी जगह फर्जी महिला को मुख्तियार बनाते हुए 1999 में रजिस्ट्री करा दी थी। जबकि महिला की मृत्यु का प्रमाणपत्र वर्ष 1980 का है। इस तरह फर्जी बैनामा तैयार कर कई प्लॉटों की विक्रय रजिस्ट्री की गई और बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक भू-स्वामियों को अपनी ही जमीन पर मकान नहीं बनाने दिया गया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman