CG liquor scam : टुटेजा 3 जून तक रहेंगे जेल में, court से बढ़ी रिमांड

Jitendra Shrivastava | May 20, 2024, 17:37 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ को हुए शराब घोटाले मामले में ईडी ने अनिल टुटेजा को इस घोटाले का मास्टर माइंड बताया है। ईडी का आरोप है कि भूपेश सरकार में शराब घोटाला करने के लिए एक सिंडीकेट बनाया गया...

RAIPUR. CG liquor scam : दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में फंसे पूर्व IAS अनिल टुटेजा ( Anil Tuteja ) की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। टुटेजा को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। 14 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने टुटेजा को पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ा दी गई। टुटेजा अब तीन जून तक जेल में रहेंगे। ईडी ने टुटेजा को शराब घोटाले का मास्टर माइंड बताया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि टुटेजा के नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला हुआ है।

डाटा एनालिसिस कर रही ईडी

शराब घोटाले मामले में ईडी को पूछताछ के दौरान बहुत सारे सबूत मिले है। इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हें समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया जा रहा है। ईडी की टीम को टुटेजा के पास से डिजिटल डिवाइस मिले हैं। डाटा को एस्ट्रेक्ट कर एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

टुटेजा को बताया मास्टर माइंड

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ को हुए शराब घोटाले मामले में ईडी ने अनिल टुटेजा को इस घोटाले का मास्टर माइंड बताया है। ईडी का आरोप है कि भूपेश सरकार में शराब घोटाला करने के लिए एक सिंडीकेट बनाया गया। इस सिंडीकेट में आईएएस,कांग्रेस नेता, शराब कारोबारी और सप्लायर सभी लोग शामिल थे। इसमें सबसे ज्यादा पॉवरफुल अनिल टुटेजा थे जो सरकार के बेहद करीब थे। इस सिंडीकेट ने ही पूरे शराब घोटाले की स्क्रिप्ट तैयार की और सिलसिलेवार तरीके से अवैध रुप से 2100 करोड़ रुपए कमाए।

टुटेजा को 3 जून तक जेल में ही रहना होगा

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिए गए लिखित जानकारी के तथ्यों से सहमत होते हुए अदालत ने फिर से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर आईएएस अनिल टुटेजा को फिर से जेल भेजे जाने का आदेश दिया। आईएएस अनिल टुटेजा को 3 जून तक जेल में ही रहना होगा। इसी मामले में आरोपी पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी ने अपने जमानत की याचिका लगाई थी। यह जमानत याचिका भी अदालत ने खारिज की है। इसी तरह महादेव सट्टा ऐप के आरोपियों पर भी अदालत का रवैया सख्त ही रहा। 7 मई को अमित अग्रवाल की जमानत पर बहस हुई थी। बहस के बाद अदालत ने फैसले को होल्ड पर रखा था। आज आदेश जारी करते हुए अदालत ने अमित अग्रवाल और सूरज चोखानी दोनों की जमानत को नमंजूर किया है। शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बहुत से नए सुबूतों के बारे में अदालत को बताया है। ज्यादातर नये सुबूत इलेक्ट्रॉनिक सामानों में हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामानों से साक्ष्य रिकवर किए जा रहे हैं बहुत से लोगों को पूछताछ के लिए समंस भेजा गया है। इन जानकारियों से अवगत होने के बाद आईएएस अनिल टुटेजा और अरुण पति त्रिपाठी के बारे में फैसला दिया गया।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला
  • Anil Tuteja
  • CG liquor scam
  • अनिल टुटेजा
  • पूर्व IAS अनिल टुटेजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा