चैतन्य बघेल की रिमांड फिर बढ़ी; 10 दिसंबर तक रहेंगे जेल में, 16 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

Harrison Masih | Updated:
Share
cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-judicial-remand-10-december the sootr
cg-liquor-scam-chaitanya-baghel-judicial-remand-10-december the sootr

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड 10 दिसंबर तक बढ़ा दी गई। वहीं EOW ने 7,000 पन्नों का 6वां पूरक चालान कोर्ट में दाखिल किया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹3200 करोड़ से अधिक के कथित शराब घोटाला मामले में आज दो बड़ी कार्रवाई हुई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी न्यायिक रिमांड अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, जांच एजेंसी EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ 7 हजार पन्नों का 6वां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है।

चैतन्य बघेल 10 दिसंबर तक जेल में

शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल को आज विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड को फिर से बढ़ाकर 10 दिसंबर तक कर दिया है। ईडी (ED) ने चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन (18 जुलाई) के दिन धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था, और तब से वह लगातार जेल में हैं।

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से ₹16.70 करोड़ की अवैध कमाई (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) मिली, जिसका इस्तेमाल उन्होंने अपनी रियल एस्टेट फर्मों में किया। उन्होंने इस राशि को नकद भुगतान और फर्जी लेनदेन के जरिए अपने 'विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट' में लगाया।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: फिर बढ़ी चैतन्य बघेल की रिमांड, अब 12 नवंबर तक रहेंगे जेल में

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW ने पेश किया 7 हजार पन्नों का चालान, पूर्व IAS समेत 6 आरोपियों के नाम शामिल

EOW का 6वां पूरक चालान: 7 हजार पन्नों का पुलिंदा

ईडी की FIR और जांच के आधार पर EOW ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ 7,000 पन्नों का एक विस्तृत पूरक चालान ACB/EOW विशेष कोर्ट में पेश किया है। जिन 6 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • निरंजन दास: पूर्व आबकारी आयुक्त
  • अतुल सिंह
  • मुकेश मनचंदा
  • नितेश पुरोहित
  • यश पुरोहित
  • दीपेंद्र चावड़ा
EOW का यह कदम मामले को निष्पक्ष और निर्णायक रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

क्या है शराब घोटाला?



ये खबर भी पढ़ें...

CG liquor scam: सुप्रीम कोर्ट ने ED को लगाई फटकार, पूछा- कौन-सी जांच अब तक अधूरी है?

छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खास अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गिरफ्तार

पहले से गिरफ्त में बड़े चेहरे

इस मामले में चैतन्य बघेल के अलावा कई अन्य हाई-प्रोफाइल आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अनिल टुटेजा: पूर्व आईएएस अधिकारी
  • अनवर ढेबर: प्रमुख कारोबारी
  • अरुण पति त्रिपाठी: आबकारी विभाग के एमडी (ITS)
  • कवासी लखमा: पूर्व मंत्री (वर्तमान विधायक)
  • अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों
EOW और ED दोनों एजेंसियां मिलकर इस मामले की विस्तृत जांच जारी रखे हुए हैं।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • CG liquor scam
  • छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला
  • चैतन्य बघेल
  • चैतन्य बघेल की रिमांड
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता

By Ashish Bhardwaj

दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान