छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी की रिमांड खत्म, 6 सितंबर तक जेल में ही रहेंगे चैतन्य बघेल
Harrison Masih | Published:
CG-liquor-scam-chaitanya-baghel-remand the sootr
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया। स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। जानिए ईडी की जांच और नए खुलासों से जुड़ी ताज़ा जानकारी।
Chaitanya Baghel Remand: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (CG liquor scam)और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब चैतन्य बघेल 6 सितंबर तक रायपुर जेल में रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 5 दिन की ईडी रिमांड पर,कोर्ट से मिली मंजूरी
चैतन्य को 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया था, जहां ईडी ने उनसे शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के नए पहलुओं पर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर ईडी ने कई होटल व्यवसायियों और रियल एस्टेट कारोबारियों को भी समन भेजने की तैयारी की है।
ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले से निकली ब्लैक मनी में से 16.70 करोड़ रूपए चैतन्य बघेल को मिले। यह रकम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और बिजनेस निवेश में लगाई गई। आरोप है कि पैसों को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश और दिखावटी लेन-देन किए गए।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, 28 आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध वारंट जारी, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ। व्यापारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन ने बघेल डेवलपर्स से 19 फ्लैट खरीदे। लेकिन ये फ्लैट ढिल्लन के कर्मचारियों के नाम पर रजिस्टर्ड किए गए, जबकि पैसा उन्होंने खुद दिया। यह ट्रांजेक्शन 19 अक्टूबर 2020 को एक ही दिन में किया गया। ईडी का मानना है कि यह एक पूर्व-नियोजित साजिश थी ताकि ब्लैक मनी को सफेद दिखाकर चैतन्य बघेल तक पहुंचाया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ी
सुभाष स्टेडियम परिसर में उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब पूर्व CM भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया जा रहा था और उसी कैंपस में ईडी कार्यालय भी था। इसी दौरान चैतन्य की पत्नी ख्याति वर्मा और उनकी बहन उनसे मिलने ईडी कार्यालय पहुंचीं और करीब आधे घंटे तक मुलाकात की।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में चैतन्य के बाद ED का उनके करीबियों पर शिकंजा, 7 कारोबारियों को नोटिस
ईडी अब इस मामले में और कारोबारियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। वहीं, चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में अगली सुनवाई के दौरान नए सबूत और गवाह पेश किए जा सकते हैं। यह केस छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 5 दिन की ईडी रिमांड पर,कोर्ट से मिली मंजूरी
5 दिन की ED रिमांड के बाद जेल
ED का दावा – चैतन्य को मिले 16.70 करोड़ रूपए
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, 28 आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध वारंट जारी, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश की पड़ताल
ईडी की जांच में सामने आया कि बघेल डेवलपर्स के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में शराब घोटाले की रकम इन्वेस्ट की गई। इस प्रोजेक्ट का असली खर्च 13-15 करोड़ था, जबकि रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ ही दिखाया गया। जांच में यह भी पता चला कि ठेकेदार को 4.2 करोड़ कैश पेमेंट किया गया, जिसका कोई हिसाब-किताब रिकॉर्ड में नहीं है।
फर्जी फ्लैट खरीद का खुलासा
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?
|
पारिवारिक मुलाकातें और कोर्ट ड्रामा
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में चैतन्य के बाद ED का उनके करीबियों पर शिकंजा, 7 कारोबारियों को नोटिस
आगे की कार्रवाई
FAQ
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में किन-किन लोगों पर आरोप है?
इस घोटाले में राजनेता, कारोबारी और अफसरों के नाम सामने आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर भी 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का आरोप है। - छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की रकम कितनी है?
ED की जांच में यह घोटाला करीब 1000 करोड़ रुपये का बताया गया है। - शराब घोटाले में ED ने क्या कार्रवाई की है?
ED ने कई छापेमारी की, करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की और कई कारोबारियों व नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया। चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari