भोपाल का बिल्डर संजीव जैन छग में गिरफ्तार, टीम बनाकर 115 करोड़ डकारे
VINAY VERMA | May 06, 2026, 18:13 IST
cg-liquor-scam-sanjeev-jain-arrest-news
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। भोपाल के बिल्डर संजीव जैन की गिरफ्तारी के बाद फर्जी कंपनियों के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। संजीव जैन और उनके सहयोगियों ने सात कंपनियों के माध्यम से शराब दुकानों के लिए फर्जी बिल बनाए।
Raipur। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब फर्जी कंपनियों के जरिए की गई बड़ी वसूली का परत-दर-परत खुलासा हो रहा है। इस मामले में भोपाल के बिल्डर संजीव जैन की गिरफ्तारी ने पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह कोई साधारण घोटाला नहीं बल्कि एक सुनियोजित सिंडिकेट था, जिसमें अलग-अलग राज्यों के लोगों को जोड़कर सरकारी सिस्टम को ही चूना लगाया गया।
जांच में सामने आया है कि संजीव जैन और उसके सहयोगियों ने मिलकर सात कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया। इन कंपनियों के जरिए छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों के लिए मैनपावर सप्लाई, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर फर्जी बिल बनाए गए। कागजों में हजारों कर्मचारियों को काम करते दिखाया गया, लेकिन हकीकत में यह रकम सीधे सिंडिकेट के खातों में पहुंचती रही।
![211]()
संजीव जैन भोपाल निवासी है और श्रीजी बिल्डर्स में पार्टनर है। इस कंपनी का प्रोजेक्ट होशंगाबाद रोड स्थित गोल्डन सिटी के नाम से बना है। यह भोपाल के प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 3000 कर्मचारियों के नाम पर ओवरटाइम और बोनस का भुगतान दिखाया गया। सरकार ने त्योहारों और अतिरिक्त काम के एवज में करीब 50 करोड़ रुपये होलीडे-पे और 17.60 करोड़ रुपये बोनस के रूप में जारी किए थे। लेकिन यह पैसा कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय कंपनियों और अधिकारियों की मिलीभगत से डकार लिया।
नीरज चौधरी, अजय लोहिया, अमित मित्तल, अजीत दारंदले, अमित प्रभाकर राजेंद्र द्विवेदी संजीव जैन की टीम में थे। इन लोगों ने 5 कंपनियां बनाई। और नेक्सस बनाकर पैसों की लूट की।
इस पूरे खेल में संजीव जैन की भूमिका अहम बताई जा रही है। वह न केवल इस नेटवर्क का फाइनेंशियल मैनेजर था, बल्कि कंपनियों के बीच पैसे के ट्रांजेक्शन को भी नियंत्रित करता था। जांच एजेंसियों का दावा है कि जैन ने फर्जी दस्तावेज, शेल कंपनियां और बैंक खातों के जरिए पैसों की हेराफेरी को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए अन्य डायरेक्टर और ऑपरेटर्स से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि कंपनियों को जानबूझकर अलग-अलग नामों से रजिस्टर किया गया ताकि संदेह न हो। हर कंपनी को एक तय रकम का टारगेट दिया गया था और उसी हिसाब से बिलिंग की जाती थी।
![210]()
बताया जा रहा है कि इस घोटाले का सीधा संबंध पहले सामने आए ( 3200 Crore Liquor Scam ) 3200 करोड़ के शराब घोटाले से भी जुड़ रहा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के तार किन-किन बड़े अधिकारियों और राजनीतिक कनेक्शनों से जुड़े हुए हैं।
ईडी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कई अहम गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। संजीव जैन की गिरफ्तारी को इस केस में बड़ा ब्रेक थ्रू माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और पैसों के फ्लो, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ही करोड़ों रुपये के लेन-देन के सबूत मिल चुके हैं।
![209]()
छत्तीसगढ़ में इस खुलासे के बाद सियासी माहौल भी गरमा गया है। विपक्ष जहां इसे संगठित लूट बता रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
स्पष्ट है कि फर्जी कंपनियों के जरिए किया गया यह खेल केवल कागजी घोटाला नहीं, बल्कि सिस्टम में गहरे बैठे भ्रष्टाचार की कहानी है, जिसकी परतें अभी और खुलनी बाकी हैं।
इंदौर में पुलिस ने कलेक्ट्रेट के बाबू मिलाप चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, 5.67 करोड़ का किया था घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : छत्तीसगढ़ मैनपावर घोटाला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ा है ये मामला
liquor scam : 3200 करोड़ वाले शराब घोटाले में 29 अफसरों पर शिकंजा, ED की मांग पर सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी जमानत, शराब घोटाले में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री
जांच में सामने आया है कि संजीव जैन और उसके सहयोगियों ने मिलकर सात कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया। इन कंपनियों के जरिए छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों के लिए मैनपावर सप्लाई, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर फर्जी बिल बनाए गए। कागजों में हजारों कर्मचारियों को काम करते दिखाया गया, लेकिन हकीकत में यह रकम सीधे सिंडिकेट के खातों में पहुंचती रही।
211
संजीव जैन भोपाल निवासी है और श्रीजी बिल्डर्स में पार्टनर है। इस कंपनी का प्रोजेक्ट होशंगाबाद रोड स्थित गोल्डन सिटी के नाम से बना है। यह भोपाल के प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में से एक माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 3000 कर्मचारियों के नाम पर ओवरटाइम और बोनस का भुगतान दिखाया गया। सरकार ने त्योहारों और अतिरिक्त काम के एवज में करीब 50 करोड़ रुपये होलीडे-पे और 17.60 करोड़ रुपये बोनस के रूप में जारी किए थे। लेकिन यह पैसा कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय कंपनियों और अधिकारियों की मिलीभगत से डकार लिया।
नेक्सस बनाकर लूट
संजीव जैन की भूमिका अहम
पूछताछ में हुआ खुलासा
210
32OO करोड़ का घोटाला
संयुक्त कार्रवाई में खुलासा
संपत्तियों की जांच शुरू
209
विपक्ष बता रहा संगठित लूट
केवल कागजी नहीं सिस्टम का घोटाला
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : छत्तीसगढ़ मैनपावर घोटाला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ा है ये मामला
liquor scam : 3200 करोड़ वाले शराब घोटाले में 29 अफसरों पर शिकंजा, ED की मांग पर सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी जमानत, शराब घोटाले में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari