महिला आयोग की कुर्सी पर 2 महिलाओं की दावेदारी, एक हटीं नहीं दूसरी बैठने को तैयार
Arun Tiwari | Jul 14, 2026, 16:25 IST
छत्तीसगढ़ महिला आयोग में छिड़ी आर-पार की जंग
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का हवाला देकर पद पर बने रहने का दावा किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
कोर्ट के पाले में गेंद
किरणमयी नायक के अनुसार हाईकोर्ट ने उस समय अंतरिम राहत प्रदान की थी और मामला अभी भी अंतिम सुनवाई के लिए लंबित है। उनका कहना है कि जब तक न्यायालय अंतिम फैसला नहीं देता, तब तक राज्य सरकार किसी अन्य व्यक्ति की नियुक्ति नहीं कर सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्यायालय में लंबित मामले के बावजूद नई नियुक्ति को लागू किया गया तो यह न्यायालय की अवमानना का विषय बन सकता है।
उन्होंने कहा कि पहले अदालत से पूरे विवाद का अंतिम निराकरण होना चाहिए, उसके बाद ही नई अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी जटिलता उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2026 के बाद इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है और याचिका अब भी विचाराधीन है। इसलिए उनके अनुसार फिलहाल नई अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने का सवाल ही नहीं उठता।
महिला आयोग की कुर्सी पर 2 महिलाओं की दावेदारी
राज्य सरकार ने ममता साहू को नियुक्त किया
ममता साहू ने कहा कि लंबित मामला और स्टे ऑर्डर दो अलग-अलग कानूनी स्थितियां हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं अधिवक्ता हैं और कानून की प्रक्रिया को अच्छी तरह समझती हैं। इसी आधार पर वे निर्धारित तिथि और शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण करेंगी।
नायक ने बताईं उपलब्धियां
इसके अलावा 935 प्रकरण प्रारंभिक जांच में अग्राह्य पाए गए, जबकि आयोग ने 36 मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीएमएफ फंड के सहयोग से 23 जिलों में 217 दिनों तक मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ अभियान चलाया गया।
यह अभियान 872 गांवों और ब्लॉकों तक पहुंचा, जहां ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों और लघु फिल्मों के माध्यम से महिलाओं को कानून और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। किरणमयी नायक ने कहा कि आयोग ने चार संभागों और रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 2,200 मास्टर ट्रेनर तैयार किए। प्रशिक्षण में साइबर अपराध, मानव तस्करी, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े कानून, महिला अपराधों की जांच और साक्ष्य संकलन जैसे विषय शामिल रहे।
FAQ
छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष पद को लेकर विवाद क्यों हुआ?
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने अपनी नियुक्ति समाप्त करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वहीं सरकार ने ममता साहू को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।- डॉ. किरणमयी नायक का क्या दावा है?
डॉ. नायक का कहना है कि हाईकोर्ट में मामला लंबित है और अंतिम फैसला आने तक वे ही आयोग की वैधानिक अध्यक्ष हैं। - ममता साहू पदभार क्यों ग्रहण करना चाहती हैं?
ममता साहू का कहना है कि राज्य सरकार का नियुक्ति आदेश प्रभावी है और अदालत से रोक नहीं होने के कारण वे तय तिथि पर पदभार ग्रहण करेंगी।
यह खबरें भी पढ़े...
किरणमयी नायक का बयान- लव अफेयर 7 साल चलता है, शादी 7 महीने भी नहीं टिकती
प्रमोशन में आरक्षण: हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई कड़ी फटकार, कहा- क्वांटिफिएबल डेटा कोई सीक्रेट नहीं
बृजमोहन का पुराना बयान वायरल, राज्य सरकार रद्द करे हसदेव कोल ब्लॉक की अनुमति
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari