महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी, 70 लाख महिलाओं के खाते में आए 647 करोड़
Harrison Masih | Sept 05, 2025, 17:04 IST
cg-mahtari-vandan-yojana-19th-installment-2025 the sootr
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी की। इस दौरान 70 लाख महिलाओं के खातों में ₹647 करोड़ 13 लाख ट्रांसफर किए गए।
Mahtari vandan yojana: रायगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 647 करोड़ 13 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। यह किश्त सितंबर महीने के लिए जारी की गई है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए फिर से आवेदन शुरू, जानें क्या है प्रक्रिया
सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के खरसिया पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पालिका परिसर में रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन किया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: अपात्रों से लाखों रूपए वापस वसूलेगा महिला एवं बाल विकास विभाग
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ सरकार पर बोझ बनी महतारी वंदन योजना, डेढ़ साल में बाहर हुईं 1 लाख महिलाएं
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 रुपए उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 70 लाख महिलाएं ले रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: अपात्रों से लाखों रूपए वापस वसूलेगा महिला एवं बाल विकास विभाग
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए फिर से आवेदन शुरू, जानें क्या है प्रक्रिया
ओवरब्रिज का भूमिपूजन और अटल प्रतिमा का लोकार्पण
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: अपात्रों से लाखों रूपए वापस वसूलेगा महिला एवं बाल विकास विभाग
उद्योग विस्तार पर CM का बड़ा बयान
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू की गई है और राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी निवेशकों को राज्य में आमंत्रित करने के लिए सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, "छत्तीसगढ़ की जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, और हम इस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
महतारी वंदन योजना का महत्व
महतारी वंदन योजना क्या है?
|
आपके खाते में रकम नहीं आई तो ऐसे करें शिकायत
अगर आपके खाते में महतारी वंदन की रकम नहीं पहुंची है, तो आप निम्न विकल्पों से शिकायत कर सकती हैं:
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mahtarivandan.cgstate.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: +91-771-2220006 पर कॉल करें।
- नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क करें।
- अपने जिले के कंट्रोल रूम नंबर से संपर्क करें: कंट्रोल रूम सूची
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari