नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने विशेष अभियान, किसी भी बैंक में जमा किया जा सकेगा सर्टिफिकेट

Arun Tiwari | Nov 04, 2025, 21:01 IST
Share
digital-life-certificate
digital-life-certificate

सरकार ने पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान शुरू किया है। पेंशनरों को अब बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। वे मोबाइल ऐप या वेबसाइट से प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। यह सुविधा सभी राज्य पेंशनरों के लिए उपलब्ध है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों की सुविधा के लिए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) जमा करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपने मूल बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं होगी। वे किसी भी बैंक में जाकर या घर बैठे जीवन प्रमाण मोबाइल ऐप और वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।

पेंशनरों के लिए ये बड़ी सुविधा मानी जा रही है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली और संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार यह सुविधा राज्य के सभी पेंशनरों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़ें...टीम इंडिया की जीत में छत्तीसगढ़ की बेटी का योगदान: जानिए कौन हैं टीम की फिजियो एक्सपर्ट आकांक्षा सत्यवंशी

ये भी पढ़ें...बिलासपुर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिवार को 10 लाख और घायलों को 5 लाख देगा रेलवे, सीएम ने घटना पर जताया शोक

सभी बैंकों को निर्देश

संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि, पद्मिनी भोई साहू ने सभी बैंकों एवं जिला कोषालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि नवंबर माह में पेंशन वितरण की तारीख से पूर्व अधिकतम संख्या में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त किए जाएं, ताकि किसी भी पेंशनर की पेंशन बाधित न हो। इन निर्देशों के पालन में भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों द्वारा "डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र मिशन 4.0" (Digital Life Certificate Mission 4.0) के अंतर्गत विभिन्न शहरों में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों में फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों का ऐलान जल्द, सुबोध को रायपुर शहर तो प्रवीण को मिल सकती है ग्रामीण की कमान

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में डायबिटीज की दवा पर रोक, मेटफार्मिन-ग्लिमिप्राइड की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सभी बैंक करेंगे जीवन सत्यापन

भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब सभी बैंक अपनी शाखाओं में आने वाले प्रत्येक पेंशनर का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जनरेट करने के लिए उत्तरदायी होंगे। चाहे पेंशनर का खाता किसी भी बैंक या शाखा में हो। सभी पेंशनरों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें। ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • भारत सरकार
  • digital life certificate
  • पेंशन
  • डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती